MUZAFFARNAGAR-तीन नगर पंचायतों को गौशालाओं के लिए मिले 53.25 लाख

मुजफ्फरनगर। प्रदेश सरकार द्वारा कान्हा गौशाला व बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत जनपद की तीन नगरीय निकायों को 50 लाख से ज्यादा की धनराशि निराश्रित गौवंशीय पशुओं की देखरेख के लिए जारी कर दी है। इस राशि से गौशालाओं में पशुओं के लिए चारा-भूसा की व्यवस्था की जायेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित गौवंशों की देखभाल के लिए आश्रय स्थलों के रूप में गौशाला का संचालन कराया गया है। इनमें से नगरीय क्षेत्रों में निकायों के द्वारा गौशाला चलाई जा रही हैं। इसमें प्रदेश सरकार के द्वारा कान्हा गौशाला व बेसहारा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत गौशालाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इसे भी पढ़ें:  दलितों पर हो रहे अत्याचार को लेकर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना में प्रदेश की 21 गौशालाओं को 6 करोड़ 81 लाख 34 हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। यह धनराशि शासन की मंजूरी के बाद नगरीय निकाय निदेशालय द्वारा निकायों को जारी कर दी है। निदेशक अनुज कुमार झा ने इसके लिए आदेश जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि जनपद मुजफ्फरनगर में नगर पंचायत बुढ़ाना को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कान्हा गौशाला व बेसहारा पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत 32.39 लाख, नगर पंचायत सिसौली को 13.27 लाख और नगर पंचायत भोकरहेडी को 7.59 लाख रुपये अवमुक्त किये गये हैं। तीनों नगर पंचायतों को कुल 53.25 लाख रुपये मिले हैं। इस धनराशि को गौशाला में पशुओं के लिए चारा-भूसा का प्रबंध करने के लिए खर्च किया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी में कूड़े से सड़ रहा पूरा शहर

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका पर जुर्माने को लेकर चेयरपर्सन गंभीर, पत्रावली तलबस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर गिर सकता

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  जीनस व के.के. डुप्लेक्स समेत तीन पेपर मिलों के ट्राॅमिल प्लांट किये सीलवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र बघेल

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-भीषण गर्मी में कूड़े से सड़ रहा पूरा शहरभाकियू

Read More »