मुजफ्फरनगर में दिल्ली देहरादून हाईवे पर पलटी दो बस, चालक की मौत

खतौली। दिल्ली देहरादून हाईवे पर मुजफ्फरनगर बॉर्डर के गांव भंगेला के निकट दो बसें अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें एक बस चालक की मौत हो गई वही दर्जनों यात्री घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज पर राहगीर व ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना पर अग्निशमन दल, स्थानीय पुलिस प्रशासन समेत एंबुलेंस चालक मौके पर पहुंचे। घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

राजस्थान के उदयपुर से पूजा ट्रांसपोर्ट की बस का चालक राम गोपाल वह परिचालक नरेंद्र कुमार शनिवार की प्रातः 25 टूरिस्ट यात्रियों को लेकर उदयपुर से सहारनपुर की ओर जा रहा था।

दिल्ली देहरादून हाईवे पर मुजफ्फरनगर बॉर्डर के पास स्थित भंगेला गांव के निकट आगे चल रहे कंटेनर से बस की साइड लग गई। जिस कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। जिसमें बस चालक राम गोपाल की मौत हो गई। जबकि कई यात्री घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज पर आसपास के राहगीर व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को बस से बाहर निकलने का काम शुरू करते हुए घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी।

इसे भी पढ़ें:  टाउनहाल में भाकियू का हंगामा, ईओ कार्यालय में दिया धरना

इसी बीच पीछे से आ रही राजस्थान के उदयपुर स्थित गजराज ट्रांसपोर्ट की बस के चालक मदनलाल ने सड़क पर भीड़ को देखकर बस को धीमा किया तभी बस सड़क से नीचे उतर गई। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से खाई में जा गिरी। इस बस में भी लगभग 25 यात्री सवार थे। घटना की जानकारी पर एसडीएम अपूर्व यादव, सीओ मंडी रूपाली राय, इंस्पेक्टर उमेश रोरिया, अग्निशमन दल पर प्रभारी सोनू कुमार, एंबुलेंस चालक इंतजार ने अपनी टीम के साथ ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला तथा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली पर भर्ती कराया वहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बस में सवार जिन यात्रियों को चोट नहीं आई थी वह यात्री दूसरी बस पड़कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। सड़क दुर्घटना में बस चालक रामगोपाल की मौत हो गई। जबकि सड़क दुर्घटना में बस चालक मदनलाल व परिचालक अनिल वह नरेंद्र समेत नारायण लाल निवासी राजसमंद राजस्थान, आसमोहम्मद निवासी ननोता सहारनपुर, शमशाद, केसर निवासी भगवानदाकल्ला राजस्थान, डाली देवी निवासी कुमेरा खेड़ा राजस्थान, हेमलता निवासी कुमेरा खेड़ा राजस्थान, रोशन लाल निवासी राजसमंद राजस्थान, कन्हैया लाल निवासी राजसमंद राजस्थान,

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रिश्वतकांड में फंसे दरोगा देवपाल सिंह संस्पेंड

दीपक जैन निवासी सहारनपुर, तेजपाल निवासी भैंस कोर्ट श्रीनगर उत्तराखंड, पुष्पा निवासी उदयपुर राजस्थान, रामसिंह निवासी उदयपुर राजस्थान, लक्ष्मण सिंह निवासी उदयपुर, जब्बार निवासी कैली रिक्शा चालक घायल हो गए। हादसे के कारण दिल्ली देहरादून हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। कई घंटे मशक्कत करने के बाद खाई में गिरी बसों को बाहर निकालकर यातायात सुचारु किया गया। इस बीच सड़क की ओर से ट्रैफिक निकाला गया। वाहन अधिक होने के कारण उधर भी जाम की स्थिति बनी रही।

इसे भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग पर जिले में चार महीनों में वाहनों से वसूला 9 लाख का जुर्माना

अग्नि समन दल के जानसठ प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि बस की छत को बोल्ट कटर से काटकर यात्रियों को बाहर निकल गया। सभी यात्री से कुशल है हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। सीओ रूपाली राय ने बताया कि ई रिक्शा को बचाने के प्रयास में बस खाई में गिर गई। एक बस के चालक की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर लावारिसों की वारिस शालू सैनी हरियाणा में सम्मानितगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »