टूटे सपने लेकर अमेरिका से मुजफ्फरनगर वापस लौटे दो युवक

मुजफ्फरनगर। अमेरिका से टूटे सपने लेकर सैंकड़ों भारतीय स्वदेश लौट आये हैं। अमेरिका से गिरफ्तारी के बाद नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई व्यवस्था के अनुसार अवैध प्रवासी के रूप में इन भारतीयों को कैदी के रूप में एक विशेष विमान से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। पंजाब के अमृतसर में विमान से इसको स्वदेश उतारा गया। इनमें मुजफ्फरनगर के भी दो युवक वापस लौटे हैं, जो अमेरिका में नौकरी कर अपने परिवार का सहारा बनने का सपना संजोकर मोटा पैसा खर्च करने के बाद गए थे। एक युवक तो एक दिन भी नौकरी नहीं कर पाया और दूसरा युवक सात माह से अमेरिका में रहकर नौकरी कर रहा था, लेकिन उसको अवैध प्रवासी के रूप में गिरफ्तार कर लिया गया।

अमेरिका में नए राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण करने के साथ ही अमेरिका में सख्त और नए निर्णय लिये गये, जिन पर हाथों हाथ ही अमल भी शुरू कर दिया गया। इसी कड़ी में अवैध रूप से अमेरिका गए लोगों को ट्रंप प्रशासन ने वापस उनके देशों में भेजना शुरू कर दिया है। इसमें सैंकड़ों भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है। अमृतसर में अमेरिका से विशेष विमान से इनको स्वदेश भेजा गया है। इनमें मुजफ्फरनगर के दो युवक भी अवैध प्रवासी के रूप में अमेरिका वापस भेज दिए गए हैं। इससे इन परिवारों के लोगों में निराशा का भाव बना हुआ है। युवक भी टूटे हुए सपने लेकर वापस अपने घर पहुंचे तो ग्रामीण भी इन युवकों से मिलकर वहां पर चल रही देश निकाला जैसी व्यवस्था को लेकर अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए बातचीत करते नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा के खिलाफ जनता लड़ रही चुनाव, इनकी विदाई तयः चन्द्रशेखर

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिका में नई व्यवस्था के कारण अवैध प्रवासी के रूप में रह रहे 104 भारतीयों को अमेरिका ने डिपोर्ट किया है। इनमें अधिकांश पंजाब और हरियाणा के बताये गये हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के भी कई लोग अमेरिका से डिपोर्ट हुए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर जनपद के दो युवक शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार पुरकाजी क्षेत्र के गांव भदौली के मजरा मारकपुर का रहने वाला देवेंद्र सिंह भी अमेरिका से वापस भेजे गए युवाओं में शामिल है। वह 20 दिन पहले ही एक कंपनी में नौकरी लगने के कारण कांट्रैक्टर के माध्यम से कैलिफोर्निया गया था, लेकिन वहां पहुंचते ही उसे पकड़ लिया गया। बताया गया कि गांव के छोटी जोत के किसान कुलबीर सिंह का पुत्र देवेन्द्र सिंह परिवार को आर्थिक रूप से सहारा देने के लिए अमेरिका में बड़ी कंपनी में नौकरी लगने से उत्साहित था और जब वो 20 दिन पहले अमेरिका के लिए उड़ान भर गया तो पूरे परिवार में उत्साह का आलम था, लेकिन कैलिफोर्निया पहुंचने के बाद ही उसको अमेरिकन पुलिस द्वारा अवैध प्रवासी भारतीय के रूप में गिरफ्तार कर लिया गया, तभी से वो पुलिस की हिरासत में था और विगत दिवस उसको भारत डिपोर्ट कर दिया गया। कुलबीर सिंह के पास 15 बीघा ही खेती योग्य भूमि है, जिस पर खेती कर वो परिवार को चला रहे हैं। वो बताते हैं कि देवेंद्र को उसके कुछ परिचितों ने अमेरिका में नौकरी का सपना दिखाया और इसके बाद देवेन्द्र अमेरिका में ही नौकरी करने की तैयारी में जुट गया। उसने अपने परिचितों के माध्यम से कान्ट्रैक्टर से मुलाकात की और 35 लाख रुपये खर्च कर अमेरिका गया था। परिजनों ने बताया कि आज देवेंद्र वापस लौट आया है। उसका कहना है कि अमेरिका में प्रवेश मिलते ही उसे पकड़ लिया गया था, तभी से वह अमेरिकन पुलिस की हिरासत में था। उससे पुलिस अफसरों द्वारा कई कई घंटों तक लगातार पूछताछ की जा रही थी। कुलबीर ने बताया कि देवेंद्र के परिवार में पत्नी हर्शमीत कौर, दो बेटे अंशदीप और वंशदीप हैं। वो भी 104 भारतीयों के साथ अमृतसर लाया गया था, यहां से परिवार के लोग उसको लेकर घर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हिन्दूवादी संगठनों ने किया चीफ इंजीनियर का घेराव

इसके साथ ही शाहपुर क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाटान निवासी रिटायर्ड फौजी सुधीर बालियान का पुत्र रक्षित बालियान भी अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया है। रक्षित पिछले सात माह से अमेरिका की कंपनी में नौकरी कर रहा था। 12वीं के बाद कांट्रेक्टर के माध्यम से परिजनों ने मोटा पैसा खर्च करते हुए रक्षित को अमेरिका भेज दिया था, लेकिन अब उसको अवैध प्रवासी के रूप में डिपोर्ट कर दिया गया था। रक्षित के पिता सुधीर बालियान सेना से सेवानिवृत्त हैं और उनके पास करीब 20 बीघा जमीन बताई गई है, जिस पर वो खेती करते हैं। रक्षित अमेरिका से वापस आने पर निराश है तो वहीं उसके पिता सुधीर का कहना है कि वो अब बेटे को विदेश नहीं भेजेंगे, उसको पहले बीटेक कराएंगे, इंजीनियरिंग में वो रक्षित का करियर बनाने की योजना में जुट गये हैं। उन्होंने कहा कि उनका बेटा वहां से सकुशल वापस आ गया है, परिवार से मिल गया है, यही सबसे बड़ा उपकार वो ईश्वर का मानते हैं। उसके वापस आने के बावजूद भी उनका परिवार हताश नहीं है। 

इसे भी पढ़ें:  दो बेटियों का गला दबाकर मर्डर कर मां ने खुद का भी काटा गला, तीनो की मोत

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शराब पीकर आया पति, दो दोस्तों को

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पालिका कर्मियों का संकल्प ईमानदारी से करेंगे कामफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हिन्दूवादी संगठनों ने किया चीफ इंजीनियर का घेरावइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने विरोध

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आवास के लिए मिलाया सीएम हेल्पलाइन नंबर, ठग लिये 26 हजारलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका

Read More »