बच्चे के साथ बैठे सरफराज पर गोविंद ने चला दी कुल्हाड़ी, कहा-26 को मारूंगा

शामली। झिंझाना के गांव में एक घर के बाहर बच्चे के साथ बैठे सरफराज नामक युवक पर एक सिरफिरे गोविंद नामक युवक ने अचानक ही कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि गोविंद गांव में खुलेआम कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा है। इस सनसनीखेज घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव टोडा निवासी सरफराज गांव में रविवार को एक घर के बाहर बैठा हुआ था, उसके पास ही एक मासूम बच्चा भी बैठा था और गांव के दूसरे लोग भी वहां नजर आ रहे हैं, तभी गोविंद नामक युवक हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पर पहुंचा और उसने अचानक ही सरफराज की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सरफराज के चेहरे, गर्दन और कंधे पर कई वार किए। हमले में सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गया। सरफराज लगातार कुल्हाड़ी के वार को अपने हाथों से रोकने का प्रयास करता रहा और फिर लड़खड़ाते हुए भागने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर फरार हो गया। आरोपी कुल्हाड़ी लेकर गांव में खुलेआम घूम रहा है और दहशत का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  भक्तों का कल्याण करने स्वर्ण रथ पर सवार होकर निकले बाबा श्याम

घायल सरफराज की मां ने आरोप लगाया कि हमला करते समय गोविंद बार-बार धमकी दे रहा था। वह चिल्ला रहा था, अगर बच सको तो बच लो, मैं 26 लोगों को मारूंगा। इस बयान के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और जान का खतरा बना हुआ है। हमले के दौरान सरफराज के पास ही एक छोटा बच्चा भी बैठा था, उसे भी नुकसान हो सकता था। घायल के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहा है और फिर से हमला कर सकता है।

इसे भी पढ़ें:  शामली में लखटकिया अरशद समेत चार बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर घायल

घटना की जानकारी मिलते ही झिंझाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि आखिर मामला क्या है और उसने सरफराज पर हमला क्यों किया है, कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है। वहीं सरफराज की हालत गंभीर बताई जा रही है। गांव में भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर किसाना को मार डाला

इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-भड़काऊ भाषण केस में कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री संजीव बालियान

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव नंगली में शनिवार देर रात नलकूप पर 45 वर्षीय किसान मनोज कुमार की दो युवकों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान मनोज शनिवार रात गांव के नजदीक अपने खेत में नलकूप पर गया था। देर रात शोरशराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो वह गंभीर घायलावस्था में नलकूप पर मिला। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बनत निवासी दो युवकों के साथ रात में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। चाकू या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-भड़काऊ भाषण केस में कोर्ट में पेश हुए पूर्व मंत्री संजीव बालियानजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »