शहर कोतवाली में यूनियन का हंगामा, लगाए आरोप

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहर कोतवाली में हंगामा करते हुए धरना दे दिया। यूनियन के नेताओं ने आरोप लगाया कि पीड़ित की बात लेकर पहुंचने पर पुलिस द्वारा अभद्रता की जाती है। धरने की जानकारी मिलने पर सीओ ने कोतवाली पहुंचकर भाकियू नेताओं का मान मनौवल करते हुए समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोपहर बाद तक भी धरना जारी रहा।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा सामाजिक एकता का विराट उत्सवः मीनाक्षी स्वरूप

भाकियू के नगराध्यक्ष गुलबहार राव कुछ लोगों के साथ रविवार को सवेरे शहर कोतवाली में पहुंचे थे और उन्होंने दाल मंडी के एक दिव्यांग की शिकायत पर कार्यवाही करने का आग्रह पुलिस अफसर से किया। गुलबहार राव का आरोप है कि पीड़ित उनके साथ ही था, ऐसे में उसकी बात सुनने के बजाये पुलिस कर्मियों द्वारा अभद्रता की जाने लगी। कहा कि यह रवैया किसी के भी सम्मान को आघात पहुंचाने वाला है और थानों में अक्सर ही पीड़ितों के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है। इसी से क्षुब्ध होकर गुलबहार राव ने शीर्ष नेतृत्व की जानकारी दी और कुछ ही देर में अन्य कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गये। इसके बाद गुलबहार राव ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोतवाली परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। यहां पुलिस कर्मियों के खिलाफ यूनियन कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। कुछ देर बाद सीओ सिटी राजू कुमार साव भी कोतवाली पहुंचे और यूनियन नेताओं के धरने पर जाकर उनकी समस्या को सुनकर समाधान का भरोसा दिलाते हुए धरना हटाने के लिए कहा, लेकिन भाकियू कार्यकर्ता नहीं माने और धरना जारी रखा। इसको लेकर कोतवाली परिसर में हलचल बनी रही। 

इसे भी पढ़ें:  ईवीएम के सहारे ही जीत रही भाजपाः शमशुदीन राइन

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  4th JUNE-मतगणना दिवस की तैयारियों को एडीएम ने किया निरीक्षणगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »