MUZAFFARNAGAR-डीएम की सख्ती के बाद टली सर्दी की नुमाइश

मुजफ्फरनगर। जनपदवासियों के मनोरंजन और किसानों को तकनीकी खेती तथा यांत्रिकी आविष्कार के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए अपनी पहचान रखने वाली जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शन नुमाइश का आयोजन अब अधर में लटक गया है। गर्मियों के सीजन में मनोरंजन का अवसर लेकर आने वाली नुमाइश को दंगों के बाद सर्दी की ठिठुरती रातों में शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन इस बार यह परम्परा टूटती नजर आती है। नुमाइश का ठेका हो जाने के बाद बाजार लगने की तैयारी चल ही रही थी कि जिलाधिकारी ने इसका अनुमोदन करने के बजाये इस पर जांच बैठा दी और सीडीओ को पत्रावली सौंपकर वित्तीय सम्बंधी रिपोर्ट तलब कर ली, जिससे नुमाइश का आयोजन अधर में लटक गया और अब जनवरी की सर्दी में भी नुमाइश के आयोजन की संभावना प्रबल रूप से क्षीण हो चुकी हैं।

जनपद में नुमाइश का बाजार लगातार महंगा होता जा रहा है। वर्ष 2023 में 30 दिन की नुमाइश का ठेका 2.38 करोड़ रुपये में बहराइच की कंपनी के नाम छूटा था और इस बार नुमाइश के आयोजन के लिए ठेके को लेकर हुई कार्यवाही में अधिकतम बोली 2.51 करोड़ रुपये की आई। सर्वाधिक बोली लगाने वाली कंपनी कमला इंटरप्राइजेज मेरठ के मालिक रिंकू कुमार के नाम जिला प्रदर्शनी समिति की ओर से ठेका छोड़ दिया गया। जबकि पिछल साल ठेके का पैसा भी वसूल नहीं होने की पीड़ा सुनाते हुए ठेकेदारों ने पूरा भुगतान करने से इंकार करते हुए छूट मांगी थी, तो बड़ा बवाल हो गया था। प्रदर्शनी समिति की ओर से नुमाइश मैदान के गेट के दरवाजे बंद कर ताला डाल दिया गया था और ठेकेदार फर्म के झूले व अन्य सामान भी रोक लिया था। इसके बाद कंपनी को पूरा पैसा जमा कराना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें:  नोएडा में 80 मिनट तक कार पर खड़ा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर, 50 मिनट की देरी ने ले ली जान; पिता आंखों के सामने गिड़गिड़ाते रहे

इस बाद नुमाइश के आयोजन की तैयारी अक्टूबर में ही शुरू हो चुकी थी। नवम्बर माह में नुमाइश का आयोजन कराने की तैयारी थी। इसी बीच मीरापुर सीट पर उपचुनाव के लिए आचार संहिता लग जाने के कारण सारी तैयारी धरी रह गई। चुनाव निपटा तो एक बार फिर से जिला प्रदर्शन सीमिति की ओर से नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने नुमाइश के आयोजन की तैयारी प्रारम्भ की थी। इसके लिए दो दिसम्बर को निविदा आमंत्रित की गई। नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष इनको खोला गया तो कमला इंटरप्राइजेज मेरठ की कंपनी ने सर्वाधिक 2.51 करोड़ रुपये की बोली लगाई और उसको ठेका स्वीकृत कर लिया गया। यह ठेका पिछले साल से 13 लाख रुपये अधिक रहा। इस पर 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से देय तय किया गया। ठेका होने के बाद अनुमोदन के लिए पत्रावली जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को भेजी गई तो उन्होंने इस पर जांच बैठा दी। डीएम श्री मिश्रा ने बताया कि सीडीओ से वित्तीय व्यवस्था सम्बंधी रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद ही नुमाइश के आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। वहीं नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप का कहना है कि इस साल नुमाइश का आयोजन होने की संभावना अब नहीं हैं। जनवरी में नुमाइश के आयोजन का औचित्य नहीं बनता है, क्योंकि सर्दी तीव्र हो जायेगी। अभी डीएम की ओर से भी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। उनके द्वारा वित्तीय व्यवस्था को लेकर सीडीओ को जांच सौंपते हुए उनकी राय मांगी है, वो अभी प्राप्त नहीं हो पाई। वहीं सूत्रों का कहना है कि यदि नुमाइश का आयोजन होता तो इससे जनपद के लोगों को मनोरंजन का परम्रागत अवसर मिलने के साथ ही इससे सरकार को भी करीब 60 लाख रुपये बतौर राजस्व प्राप्त होने की संभावना बनी थी। 

इसे भी पढ़ें:  भाकियू तोमर ने सीएमओ कार्यालय को घेरा, लगाये आरोप

Also Read This

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »

खतौली मंगलसूत्र चोरी से महिला दहशत में

खतौली मंगलसूत्र चोरी का मामला सामने आया है, जहां रसम पगड़ी में शामिल होने जा रही एक महिला से ई-रिक्शा में सफर के दौरान मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारूल पत्नी अभिषेक, निवासी नई मंडी, मुजफ्फरनगर, अपने परिवार के साथ बस से खतौली पहुंची थीं। कैसे हुई खतौली मंगलसूत्र चोरी? खतौली चौराहे से पारूल फलावदा रोड की ओर रसम पगड़ी में शामिल होने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुईं। उसी ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बैठीं। आरोप है कि सफर के दौरान उन्हीं दोनों महिलाओं ने मौका पाकर

Read More »