पालिका क्वार्टरों में अवैध कब्जे तलाशने का काम शुरू

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् की संपत्ति के रूप में बनाये गये क्वार्टरों में अवैध कब्जे के मामले में अब पालिका प्रशासन संवेदनशील हो रहा है। रिटायर्ड लिपिक कीर्ति भूषण का प्रकरण हाईकोर्ट तक खिंचने के बाद ऐसे किसी भी मामले से बचने के लिए पालिका प्रशासन ने अब अपने 173 क्वार्टरों में निवास कर रहे परिवारों का भौतिक सत्यापन कराने की तैयारी कर ली है, ताकि यहां पर अवैध रूप से काबिज लोगों को चिन्हित करते हुए उनसे आवास खाली कराने के साथ ही किराये के रूप में राजस्व वसूली भी की जा सके।

नगरपालिका परिषद् से 2003 में स्टोनोग्राफर पद से रिटायर्ड कीर्ति भूषण को पालिका की ओर से हाल ही में नोटिस देकर किराये के रूप में उन पर बकाया 29.22 लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा गया है। कीर्ति भूषण पालिका कैम्पस में पालिका के क्वार्टर में रह रहे हैं, जिसको पालिका ने अवैध कब्जा माना है। हालांकि यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है, लेकिन इस प्रकरण में पालिका की सिरदर्दी काफी बढ़ी है, इसी को दृष्टिगत रखते हुए अब पालिका प्रशासन ने ऐसे किसी भी प्रकरण से बचने के लिए सभी क्वार्टरों में निवास कर रहे परिवारों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कर निर्धारण अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये हैं। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने अपने आदेशों में कहा है कि कीर्ति भूषण प्रकरण के कारण हाईकोर्ट में वाद योजित होने के कारण पालिका का धन और समय दोनों बर्बाद होने के साथ ही नगर विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। ऐसे में कीर्ति भूषण प्रकरण में समयानुसार कार्यवाही न होने को देखते हुए निदेशक नगर निकाय निदेशालय द्वारा ऐसे मामले रोकने के कड़े निर्देश दिये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  जिले में अब पुलिस कर्मियों का तनाव दूर करेंगे खेल

उन्होंने कहा कि पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों को आवंटित क्वार्टरों का विषय कर विभाग के किराया पटल से संबंधित है तथा समस्त क्वार्टरों संबंधी पत्रावलियों का संरक्षण कर विभाग द्वारा ही किया जाता है। सरकारी क्वटरों में किसी भी प्रकार का अवैध अध्यासन या कब्जा पाया जाना एक गम्भीर विषय है। उन्होंने निर्देश दिये कि पालिका के समस्त क्वार्टरों का भौतिक सत्यापन कराते हुए सुनिश्चित करें कि पालिका के क्वार्टरों में आवंटित व्यक्ति या कर्मचारी द्वारा स्वंय निवास किया जा रहा है अथवा नही। उन्होंने किसी भी क्वार्टर में अवैध कब्जा या आवंटन पाये जाने पर ऐसे परिवार या व्यक्ति से नियमानुसार किराया राजस्व वसूली करने के साथ ही अवैध कब्जा खाली कराने का काम करते हुए उनको रिपोर्ट की जाये।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू गांव-गांव करेगी राष्ट्रहित चिंतन बैठकः राकेश टिकैत

कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि ईओ की ओर से पालिका के सभी क्वार्टरों में निवास कर रहे परिवारों एवं व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश उनको प्राप्त हुए हैं। इसके लिए उन्होंने तकनीकी जांच के लिए एक अवर अभियंता और मानचित्रकार उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, क्योंकि उनके बिना यह भौतिक सत्यापन पूर्ण नहीं हो पायेगा। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि कर निर्धारण अधिकारी के साथ अवर अभियंता और मानचित्रकार को इस जांच में लगाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  मेपल्स एकेडमी, देवबंद में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन का जश्न मनाया गया।

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  भाकियू गांव-गांव करेगी राष्ट्रहित चिंतन बैठकः राकेश टिकैतजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »