‘60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला’: सलमान खान

मुंबई। आखिर किस पर आधी रात को सलमान को आया गुस्सा? सोशल मीडिया पर ही सुना डाली खरी-खोटी, अपनी फिल्म तक की नहीं की परवाह। जानें क्या है। बालीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। बीती रात सलमान खान को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया। इस दौरान जब वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश की, तो भाईजान काफी भड़क गए और उन्होंने पैप्स को जमकर फटकार लगा दी। लेकिन ऐसा लगता है कि सलमान का गुस्सा इतने पर ही शांत नहीं हुआ, बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कई पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी और पैप्स को वहां भी फटकार लगाई। सलमान खान ने देर रात लगभग तीन बजे के करीब सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए। इनमें सलमान ने अलग-अलग एक्सप्रेशन के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट कीं। साथ ही उन्होंने अस्पताल के बाहर पैपराजी के खड़े होने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। पहली पोस्ट में सलमान ने अपनी सेल्फी के साथ लिखा, ‘अगर मैंने किसी प्रेस को अस्पताल में मेरे दर्द का मजा लेते हुए देखा, जिस प्रेस के लिए मैं खड़ा रहा हूं, जिसके साथ मैंने बातचीत की है, जिसकी देखभाल की है और यह सुनिश्चित किया है कि वे भी अपनी रोजी-रोटी कमा सकें।’

इसे भी पढ़ें:  आगरा के व्यापारी से साइबर ठगी में मुजफ्फरनगर के दो सगे भाई गिरफ्तार

Also Read This

समाज सेवा में योगदान पर गिरीश अग्रवाल को मिला ‘विकास रत्न’ सम्मान

लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी में निभा रहे सक्रिय भूमिका, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने किया सम्मानित मुजफ्फरनगर। शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लायंस क्लब दिव्य, मुजफ्फरनगर की कोर कमेटी के सक्रिय सदस्य गिरीश अग्रवाल को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के प्रतिष्ठित ‘विकास रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज हित में किए जा रहे कार्यों, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान समारोह मेरठ रोड स्थित मूलचंद रिसोर्ट में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321-सी1 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता ने गिरीश अग्रवाल को

Read More »