धनतेरस से पहले IRCTC की वेबसाइट और ऐप ठप, टिकट बुकिंग ठप होने से यात्रियों में नाराज़गी

दिल्ली। धनतेरस से एक दिन पहले, 17 अक्टूबर की सुबह भारतीय रेलवे की ऑनलाइन टिकटिंग सेवा IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप अचानक ठप हो गए। सुबह 9 बजे से यूज़र्स टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं। न सिर्फ टिकट बुकिंग बल्कि प्लेटफॉर्म की अन्य सुविधाएं भी प्रभावित हुई हैं। आउटेज ट्रैकिंग साइट ‘DownDetector’ के अनुसार सुबह 9 बजे से ही शिकायतें दर्ज होना शुरू हो गई थीं। करीब 11 बजे तक लगभग 6 हज़ार लोगों ने वेबसाइट या ऐप काम न करने की रिपोर्ट दी। इनमें से 49% यूज़र्स ने वेबसाइट, 37% ने मोबाइल ऐप, और 14% ने स्टेशन टिकटिंग सिस्टम को लेकर समस्या बताई।

इसे भी पढ़ें:  एटा में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: दवा कारोबारी के माता-पिता, पत्नी और बेटी की सिर कुचलकर हत्या

सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने IRCTC सर्वर डाउन होने पर नाराज़गी जताई है। इस बीच IRCTC के अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी (Technical glitch) के कारण वेबसाइट और ऐप अस्थायी रूप से काम नहीं कर रहे हैं। आम तौर पर AC क्लास की तत्काल टिकट बुकिंग का समय सुबह 10 बजे और स्लीपर क्लास का 11 बजे होता है, लेकिन सर्वर डाउन होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें:  जिस पत्नी को पढ़ाकर बनाया दरोगा, उसी ने पति पर दर्ज कराई दहेज की एफआईआर

IRCTC प्रतिदिन लगभग 12.5 लाख टिकटों की बिक्री करता है। अगर वेबसाइट या ऐप काम न करे, तो यात्री कस्टमर केयर नंबर 14646, 08044647999, या 08035734999 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल etickets@irctc.co.in के जरिए भी शिकायत भेजी जा सकती है। ज़रूरत पड़ने पर रेलवे काउंटर से टिकट बुक कराई जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार: 3 नए कॉरिडोर, 3 साल में पूरा होगा फेज-5(A)

Also Read This

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »