दिल्ली मेट्रो का बड़ा विस्तार: 3 नए कॉरिडोर, 3 साल में पूरा होगा फेज-5(A)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दिल्ली मेट्रो के फेज-5(A) विस्तार प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर कुल ₹12,015 करोड़ की लागत आएगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक के बाद इसकी जानकारी साझा की।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस चरण के निर्माण में भारत सरकार, दिल्ली सरकार और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय एजेंसियां मिलकर खर्च वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि इस विस्तार से राजधानी में आवागमन और अधिक सुगम होगा, साथ ही प्रदूषण और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता भी कम होगी।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर की समयावधि बढ़ीः अब 11 दिसम्बर तक भर सकेंगे फार्म

सेंट्रल विस्टा को मिलेगी डायरेक्ट मेट्रो कनेक्टिविटी

फेज-5(A) के तहत प्रस्तावित सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर से सभी कर्तव्य भवनों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इससे कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों और आगंतुकों को सीधे भवनों के प्रवेश द्वार तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। अनुमान है कि इस कनेक्टिविटी से रोजाना करीब 60 हजार कर्मचारी और लगभग 2 लाख विजिटर लाभान्वित होंगे।

3 साल में पूरा होगा फेज-5(A), तीन नए कॉरिडोर शामिल

मंत्रिमंडल ने दिल्ली मेट्रो के फेज-5(A) के अंतर्गत तीन नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी दी है। इस परियोजना को तीन वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसे भी पढ़ें:  धुस्सी बांध टूटा, बाढ़ से 1.72 हेक्टेयर फसल बर्बाद

स्वीकृत कॉरिडोर इस प्रकार हैं—

  • आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ (9.913 किमी)

  • एयरोसिटी से आईजीडी एयरपोर्ट टर्मिनल-1 (2.263 किमी)

  • तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज (3.9 किमी)

इन तीनों कॉरिडोर की कुल लंबाई 16.076 किलोमीटर होगी, जिससे दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में यातायात का दबाव कम होगा।

फंडिंग पैटर्न और भविष्य की योजनाएं

परियोजना की कुल लागत में से ₹1,759 करोड़ भारत सरकार और ₹1,759 करोड़ दिल्ली सरकार द्वारा दिए जाएंगे, जबकि शेष ₹5,278 करोड़ की राशि लोन के माध्यम से जुटाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  India-US Trade Deal पर सियासी घमासान: ट्रंप के ऐलान से बढ़ा विवाद, सरकार की सफाई

रेल मंत्री ने यह भी बताया कि फरीदाबाद से गुरुग्राम मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर एक अलग अध्ययन किया जा रहा है, जिससे एनसीआर क्षेत्र में परिवहन नेटवर्क को और विस्तार मिल सके।

नॉर्थ-साउथ ब्लॉक और युगे युगीन भारत संग्रहालय को मिलेगा मेट्रो लिंक

आर.के. आश्रम से इंद्रप्रस्थ को जोड़ने वाली नई लाइन पर नॉर्थ ब्लॉक और साउथ ब्लॉक को भी मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इन भवनों को भविष्य में ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ के रूप में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। इसके साथ-साथ इसी लाइन से कर्तव्य भवनों को भी कनेक्ट किया जाएगा।

Also Read This

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, प्रतिभाओं को मिली नई उड़ान

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को धनराशि, प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए मुजफ्फरनगर। जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से सोमवार को विकास भवन सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के वर्चुअल लाइव प्रसारण के साथ जनपद स्तर पर मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इसे भी पढ़ें:  प्रधानमंत्री मेरठ दौरा से शहर का सौंदर्यीकरणकार्यक्रम के मुख्य अतिथि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार

Read More »

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  आतंकियों से हैं समाजवादी पार्टी के रिश्तेः आचार्य प्रमोद कृष्णमकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों गौरव स्वरूप,

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »