मंगलवार को अखंडआनंद आश्रम में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया चोला अर्पण

खतौली। पवित्र मंगलवार के अवसर पर श्री अखंडआनंद आश्रम, मां काली मंदिर के समीप गंग नहर पर भगवान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार एवं चोला अर्पण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने विधि-विधान से सिंदूर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की तथा कीर्तन और आरती के माध्यम से बजरंगबली का गुणगान किया।

आश्रम परिसर में स्थापित सिद्ध एवं विशाल हनुमान प्रतिमा पर प्रत्येक मंगलवार को चोला अर्पण का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस बार के यजमान राजेंद्र वर्मा सर्राफ अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और उन्होंने विधिपूर्वक पूजा संपन्न कराई।

इसे भी पढ़ें:  अवैध हथियारों के सौदागरों पर्दाफाश, चार बदमाश दबोचे

कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी भी शामिल हुए। आश्रम प्रबंधन द्वारा आगामी निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की जानकारी भी श्रद्धालुओं को दी गई।

पूजन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में अगले मंगलवार के यजमान की घोषणा की गई। आयोजन में अमृतलाल, सुनील कुमार, कीमती लाल, सुरेश गुप्ता, अशोक राजवंशी, प्रवीण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अंकुर तायल, प्रदीप सिंह, जयवंश भारद्वाज, आतिश गुप्ता, मंजू शर्मा, कन्हैया लाल, अंकित गोयल, कैलाश अग्रवाल, किशोर गोयल, अनुज शर्मा, शिवेंद्र सैनी, आशीष रहेजा, जयप्रकाश, नरेश चंद्र, राजेंद्र विश्वकर्मा, हेमंत शर्मा, अनिल राणा, नितिन अग्रवाल, विनोद भगत, नवीन गुप्ता, कुलदीप शर्मा, सचिन अग्रवाल, चिराग सिंघल, राकेश गुप्ता, संजय गुप्ता, रविंद्र जैन, सतीश गुप्ता, राकेश कुमार, प्रशांत पंडित, विपिन कंसल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जेई के नाम पर छह फर्जी फर्म बनाकर हो रही ऑनलाइन ठगी!

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेशकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी भैया पंकज माहेश्वरी

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »