खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में BIS की मानक लेखन प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया हुनर

खतौली। जनपद मुजफ्फरनगर के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज, खतौली के सभागार में सोमवार, 9 फरवरी 2026 को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा के तत्वावधान में मानक पाठ योजना लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण की भूमिका को लेकर विद्यार्थियों, उपभोक्ताओं और समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन द्वारा मानक प्रार्थना के साथ किया गया। इस अवसर पर मेंटर मदन गोपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानकों के माध्यम से किसी भी क्षेत्र में गुणवत्ता और विश्वसनीयता लाई जा सकती है। उन्होंने छात्रों से जीवन के हर क्षेत्र में मानकों को अपनाने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें:  बेवफाई से आहत महिला चिकित्सक ने नौचंदी ट्रेन में काटी अपनी कलई

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मानक पाठ योजना का मूल्यांकन किया गया, जिसमें देवयानी और ईशान ने प्रथम स्थान, वर्षा और इलमा ने द्वितीय स्थान तथा तनु और तान्या प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने अपने संबोधन में कहा कि मानक हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो उपभोक्ताओं की सुरक्षा और उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी उद्देश्य से देशभर में जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां और शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।

इसे भी पढ़ें:  शिकायतों के निस्तारण में मुजफ्फरनगर पुलिस नम्बर वन

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और दैनिक उपयोग में आने वाले उत्पादों की गुणवत्ता के प्रति सजग रहेंगे, ताकि देश को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिल सके।

इस अवसर पर मेंटर राजकुमार जैन ने भारतीय मानक ब्यूरो की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बीआईएस खाद्य पदार्थों, विद्युत उपकरणों, आभूषणों सहित कई उत्पादों के लिए गुणवत्ता मानक निर्धारित करता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि सोने के आभूषणों पर एचयूआईडी हॉलमार्क और एलपीजी गैस सिलेंडर पर ईएसई मार्क उपभोक्ता सुरक्षा और भरोसे का प्रतीक हैं।

इसे भी पढ़ें:  सात मेडिकल एजेंसियों पर छापे, नकली दवाइयों के धंधे से मचा हड़कंप

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 12 के मानक सदस्यों को विदाई दी गई, जिन्हें प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए। वहीं, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार जैन और मदन गोपाल ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के समस्त स्टाफ ने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

Also Read This

मथुरा में एक ही परिवार के 5 शव कमरे में मिले, दूध के गिलास मिले—सुसाइड या हत्या?

मथुरा। जिले के महावन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कमरे के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। यह मामला आत्महत्या का है या किसी आपराधिक घटना का, फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ को लेकर मचे घमासान के बीच उद्यमी पंकज अग्रवाल ने उठाये सवालजानकारी के अनुसार, सुबह काफी देर तक जब घर से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों और पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर-मुर्गों की लड़ाई में हो रही सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा

तितावी पुलिस का बड़ा छापा, पुलिस को देख सट्टेबाज मौके से हुए फरार, 11 मोटरसाइकिल व एक ई-रिक्शा जब्त मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध जुआ और सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तितावी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुर्गों की लड़ाई के नाम पर खुलेआम सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर जहां सट्टेबाजों को खदेड़ा, वहीं बड़ी संख्या में वाहन बरामद कर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ा संदेश दिया है। इसे भी पढ़ें:  बेवफाई से आहत महिला चिकित्सक ने नौचंदी ट्रेन में काटी अपनी कलईतितावी थाना क्षेत्र में मुर्गों की लड़ाई के जरिए

Read More »

सर्राफा बाजार चोरी कांड का खुलासाः शातिर चोर जेवरात सहित दबोचा

सर्राफ की दुकान से जेवरात लेकर भागा था युवक, चोरी की 05 पीली धातु की अंगूठियां की बरामद मुजफ्फरनगर। शहर के सर्राफा बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से हुई सोने के जेवरातों की चोरी की घटना का कोतवाली नगर पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया है। इस कार्रवाई से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि गत 03 फरवरी को नवीन कुमार शर्मा

Read More »