तीन कारों से भारी मात्रा में असलाह बरामद, 15-20 हिरासत में

मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के खादर क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन कारों से भारी मात्रा में लाइसेंसी और अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने कारों में सवार करीब 15 से 20 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। भोपा क्षेत्राधिकारी राधा रमण सिंह ने बताया कि रविवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंडावर की ओर से तीन कारों में सवार होकर कुछ लोग भारी मात्रा में हथियार लेकर आ रहे हैं। सूचना पर शुक्रताल चैकी प्रभारी विवेक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खादर क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान तीन संदिग्ध कारों को रोककर तलाशी ली गई तो उनमें से भारी मात्रा में लाइसेंसी व अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने कारों में सवार 15 से 20 लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के नए डीएम होंगे सुनील कुमार सिंह, यूपी में 38 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
Share This Article