लखनऊ में बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में लूट की आशंका; CCTV में संदिग्ध युवक दिखा

लखनऊ। लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट के विरोध में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। 74 वर्षीय नीलमा श्रीवास्तव अपने घर में अकेली रहती थीं। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा और अंदर जाकर उन्हें जमीन पर पड़ा पाया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। महिला का शव घर के पीछे वाले कमरे में पड़ा था और गले पर चोट के निशान मिले हैं।

 

घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का ताला टूटा मिला, जिससे साफ है कि घर में लूटपाट की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।

इसे भी पढ़ें:  NAMO APP--सर्दी में सड़क पर निकले मंत्री कपिल देव, लोगों को डाउनलोड कराया नमो ऐप

 

मृतका के रिश्तेदार विजय कुमार के मुताबिक, पड़ोसी दीपु ने सुबह फोन कर बताया कि घर का दरवाजा खुला है और नीलमा आंटी जमीन पर पड़ी हैं। जब परिजन पहुंचे तो पूरा कमरा अस्त-व्यस्त था। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चुकी थी।

 

ADCP गोपी नाथ सोनी ने बताया कि 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के गले में चोट के निशान थे और पूरा घर बिखरा पड़ा था। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर रात 2:33 बजे एक संदिग्ध युवक शॉल ओढ़कर घर के पास जाते हुए दिखाई दिया है। उसकी पहचान और लोकेशन की जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आठ दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ

 

परिवार के अनुसार नीलमा श्रीवास्तव अकेले रहती थीं। उनके पति रमेश श्रीवास्तव की 25 साल पहले मृत्यु हो चुकी है और 2018 में बेटे विभोर की भी बीमारी के दौरान मौत हो गई थी। फिलहाल परिवार में बहू नम्रता और पोता विभु हैं। सुबह जब घर का दरवाजा खुला मिला तो पड़ोसियों ने शक होने पर तुरंत फोन किया और इस तरह घटना का खुलासा हुआ।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूकड़ा में दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा

पुलिस मामले को लूट के दौरान हत्या के रूप में देख रही है और संदिग्ध युवक की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। इलाके में तनाव का माहौल है और लोग बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या से सदमे में हैं।

Also Read This

हरिद्वार में चार माह की बच्ची चोरी का खुलासा, लड़का समझकर उठा ले गए थे आरोपी

हरिद्वार के विष्णु घाट से चोरी हुई चार माह की बच्ची पुलिस ने बरामद की, कथित बाबा और दंपत्ति सहित तीन आरोपी गिरफ्तार।

Read More »
उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का मौसम अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज मौसम दिखाएगा तेवर, 7 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

उत्तराखंड में 12 जून को तेज बारिश, ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका।

Read More »

आयुष मलिक प्रकरणः स्वामी यशवीर पीछे हटे, जाट नेताओं ने संभाला मोर्चा

धर्मवीर बालियान ने कहा कि दोनों समुदायों के जिम्मेदार लोगों को आगे आकर माहौल को शांत रखने की भूमिका निभानी चाहिए

Read More »

अमेठी की पंचायत वोटर लिस्ट में स्मृति ईरानी का नाम नहीं, जांच में जुटा प्रशासन

अमेठी की पंचायत चुनाव मतदाता सूची में पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम नहीं मिलने से राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। प्रशासन अब आवेदन और अभिलेखों की जांच कर रहा है।

Read More »

2017 फायरिंग केस में नीरज बवाना की देवबंद कोर्ट में पेशी, कचहरी परिसर छावनी में तब्दील

नीरज सहरावत उर्फ नीरज बवाना को वर्ष 2017 के फायरिंग और रंगदारी मामले में देवबंद की एडीजे कोर्ट में पेश किया गया। यह मामला चिकित्सक डॉ. अनुज गोयल से रंगदारी मांगने और नर्सिंग होम में फायरिंग से जुड़ा बताया जाता है।

Read More »