मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में कुख्यात विक्की त्यागी का बेटा रक्षित घायल

सिविल लाइन पुलिस पर फायरिंग कर साथी बदमाश के साथ भागते समय लगी गोली

मुजफ्फरनगर। देर रात हुई पुलिस कार्रवाई में कुख्यात अपराधी स्वर्गीय विक्की त्यागी के बेटे रक्षित त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान हुई, जब कार सवार बदमाशों ने पुलिस को फायरिंग करते हुए टकराया और भागने की कोशिश की।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के विकास को लेकर कपिल देव ने किया सीएम योगी संग मंथन

सोमवार को पुलिस लाइन सभाकक्ष में प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी सत्यनारायण प्रजापत और एएसपी सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में रक्षित त्यागी के साथ एक अन्य बदमाश ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू भी घायल हुआ। ऋतिक के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने बताया कि रक्षित त्यागी के पास से चार पिस्तौल, दो छोटे तमंचे, एक नेक्सॉन कार, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए। सिविल लाइन पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में बदमाशों को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन बदमाशों ने गोलियां चलाकर भागने का प्रयास किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-जेई के नाम पर छह फर्जी फर्म बनाकर हो रही ऑनलाइन ठगी!

मोहल्ले और आसपास के लोग मुठभेड़ की आवाज सुनकर डर के मारे बाहर निकले। स्थानीय पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों की हिम्मत कम होगी और सुरक्षा में सुधार होगा। पुलिस ने रक्षित त्यागी और ऋतिक त्यागी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, और मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाईयों से अपराधियों पर नियंत्रण रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कम्पनी बाग से पेड़ काटने को लेकर पालिका में हंगामा

Also Read This

मुजफ्फरनगरः धर्म आधारित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में युवक पकड़ा मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गाँव जसोई में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शेखर सैनी के रूप में हुई है। आरोप है कि शेखर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुस्लिम समुदाय और उनके धर्मग्रंथ के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की थी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बागोवाली में घर में घुसकर हमले की वीडियो वायरलपोस्ट में अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के कारण क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तितावी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को

Read More »

मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन, मोहल्लों में उमड़ी आस्था

मुजफ्फरनगर में होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर पूरे उत्साह और आस्था के साथ संपन्न हुआ। शहर के विभिन्न मोहल्लों में महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धा और भक्ति के इस आयोजन ने पूरे शहर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।  मंडी में पटेलनगर सहित गांधी कालोनी, सुभाष नगर, बचनसिंह कालोनी, राधिकापुरम, आदर्श कालोनी, अंकित विहार, लालबाग, वर्मा पार्क, प्रेमपुरी, रामपुरी बाग, जानकीदास, जनकपुरी, इंद्रा कॉलोनी, आनन्द पुरी, जाट कालोनी, लक्ष्मण विहार, अग्रसेन विहार, अवध विहार, मीनाक्षीपुरम, नई मंडी रामलीला टिल्ला, मिमलाना रोड और एकता विहार कॉलोनी समेत अनेक स्थानों पर पूजन हुआ। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-कम्पनी बाग से

Read More »

कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा, राशन दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप

कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा — लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह स्पष्ट संकेत देकर प्रदेश भर के राशन डीलरों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे लाखों कोटेदारों के लिए यह ऐलान सुखद खबर बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोटेदारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाने जा रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन वितरण प्रणाली में आए बदलावों का श्रेय कोटेदारों की मेहनत और ईमानदारी को दिया। उन्होंने कहा कि ई-पॉस मशीनों के जरिए पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। यह कोटेदारों के सहयोग से

Read More »

बीकेटी फ्रीजर में शव छिपाकर फरार हुए आरोपी

बीकेटी फ्रीजर में शव मिलने से लखनऊ के चंद्रिका देवी रोड क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वेज बिरयानी की एक दुकान में शराब पार्टी के बाद 30 वर्षीय विजयपाल की हत्या कर शव को खराब फ्रीजर में छिपा दिया गया। विजय शुक्रवार दोपहर से लापता थे। रविवार को चार दिन से बंद दुकान का फ्रीजर खोलने पर शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बीकेटी क्षेत्र में फुटपाथ पर टट्टर लगाकर बनी वेज बिरयानी की दुकान माल के मंझी निकरोजपुर गांव निवासी सनी की है। इसे भी पढ़ें:  नवनिर्मित एसटीपी प्लांट का मंत्री कपिल देव ने किया निरीक्षण, अफसरों को दिए कड़े निर्देशसनी के पिता का 26 फरवरी

Read More »