बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की छापेमारी, पांच इकाइयां सील

ऑनलाइन उत्सर्जन निगरानी प्रणाली न लगाने पर पीसीबी के अधिकारियों ने की सख्त कार्रवाई, बंदी आदेश भी किया चस्पा

मुजफ्फरनगर। बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में धातु गलन (इंगट) इकाइयों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बुधवार को बड़ी छापेमार कार्रवाई की। वायु प्रदूषण फैलाने और निर्धारित मानकों का पालन न करने के आरोप में पांच इकाइयों को सील कर दिया गया। इसके साथ ही इन इकाईयों पर पीसीबी अधिकारियों ने बंदी आदेश भी चस्पा कर दिया है। इस सख्त कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया और अन्य इकाइयों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राजा गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने औद्योगिक क्षेत्र में इकाईयों पर छापा मारा, इनमें एन.आर. मेटल, आरके मेटल, श्री मेटल, प्रिंस मेटल और तालिब मेटल नामक इकाइयों की जांच में पाया गया कि इन इकाइयों द्वारा चिमनियों से निकलने वाले धुएं की निगरानी के लिए अनिवार्य ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली स्थापित नहीं की गई थी या उसे बोर्ड के सर्वर से नहीं जोड़ा गया था। सहायक अभियंता कुंवर संतोष ने बताया कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 5 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और दिल्ली क्षेत्र में संचालित वायु प्रदूषणकारी उद्योगों में ऑनलाइन सतत उत्सर्जन निगरानी प्रणाली स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए थे। यह निर्देश वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 18(1)(बी) के अंतर्गत राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को दिए गए थे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नगरपालिका ने की टैक्स बढ़ाने की तैयारी

इसके अनुपालन में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने ऐसे उद्योगों को आदेशित किया था कि वे चिमनी उत्सर्जन की निगरानी के लिए वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला से प्रमाणित प्रणाली स्थापित करें। साथ ही, परिसर की निगरानी हेतु पैन-टिल्ट-ज़ूम कैमरा लगाकर उसे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सर्वर से जोड़ना भी अनिवार्य किया गया था, ताकि उत्सर्जन की वास्तविक समय में निगरानी की जा सके। बताया कि 30 जनवरी 2026 को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्थलीय निरीक्षण के उपरांत नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति के अधिकारियों ने बुधवार को बेगराजपुर औद्योगिक क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिन इकाइयों में उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण बंद पाए गए या मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, उनके प्रदूषण नियंत्रण उपकरण बंद कराकर इकाइयों को सील कर दिया गया। साथ ही संबंधित इकाइयों के मुख्य द्वार पर वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम 1981 की धारा 31ए के तहत बंदी आदेश भी चस्पा किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक संबंधित इकाइयां निर्धारित मानकों के अनुरूप ऑनलाइन निगरानी प्रणाली स्थापित कर उसे बोर्ड के सर्वर से नहीं जोड़ेंगी और उत्सर्जन नियंत्रण उपकरण सुचारु रूप से संचालित नहीं करेंगी, तब तक सील नहीं खोली जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मोदी-योगी की सरकारों में हो रहा किसानों का कल्याणः कपिल देव

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कत्थक नर्तक विशाल कृष्णा की प्रस्तुति ने मोहा मनकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »