निजी संपत्ति पर इबादत नहीं रोक सकती पुलिस: इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

देवबंद। निजी संपत्ति पर होने वाली धार्मिक इबादत और कार्यक्रमों को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई पर अब साफ संवैधानिक सीमा तय हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के हालिया फैसले ने स्पष्ट किया है कि संविधान के अनुच्छेद-25 के तहत नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त है और पुलिस निजी स्थानों पर होने वाले धार्मिक आयोजनों को न तो रोक सकती है और न ही इस आधार पर एफआईआर दर्ज कर सकती है।

हाईकोर्ट के इस फैसले का जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य मौलाना महमूद मदनी ने स्वागत किया है। मौलाना मदनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि बीते समय में देश के विभिन्न हिस्सों, खासकर उत्तर प्रदेश में, केवल नमाज़ पढ़ने या अन्य धार्मिक गतिविधियों के नाम पर एफआईआर दर्ज की गईं और गिरफ्तारियां तक की गईं।

इसे भी पढ़ें:  UP RO-ARO परीक्षा 2025 शांतिपूर्वक संपन्न, AI निगरानी

उन्होंने कहा कि धार्मिक इबादत को बेवजह कानून-व्यवस्था की समस्या बताकर प्रशासनिक कार्रवाई करना न केवल अनुचित है, बल्कि यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों का भी उल्लंघन है। मौलाना मदनी ने हाईकोर्ट के फैसले को “देर से आया, लेकिन सही दिशा दिखाने वाला” बताते हुए कहा कि यह निर्णय स्पष्ट करता है कि मौलिक अधिकार किसी प्रशासनिक विवेक के अधीन नहीं हो सकते।

इसे भी पढ़ें:  डीएम ऑफिस पर मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास, हड़कम्प

मौलाना महमूद मदनी ने यह भी कहा कि संविधान नागरिकों को अपने धर्म के अनुसार पूजा-पाठ और इबादत करने का अधिकार देता है, जिसे राज्य न तो अपनी मर्जी से सीमित कर सकता है और न ही रोक सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फैसले के बाद प्रशासन भविष्य में ऐसी गैर-संवैधानिक कार्रवाइयों से बचेगा।

उन्होंने विशेष रूप से आगामी पवित्र रमज़ान माह का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान तरावीह और अन्य धार्मिक इबादतें होती हैं। ऐसे में उम्मीद है कि पिछले अनुभवों की पुनरावृत्ति नहीं होगी और लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से इबादत करने से नहीं रोका जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  ईओ प्रज्ञा की सुन्दर पहल-शहर को स्वच्छ बनाने वाले अमृत सम्मानित

मौलाना मदनी ने नागरिकों और जिम्मेदार लोगों से अपील की कि वे हाईकोर्ट के इस आदेश की प्रति सुरक्षित रखें। साथ ही चेतावनी दी कि यदि न्यायालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद धार्मिक स्वतंत्रता, विशेषकर इबादत के अधिकार में हस्तक्षेप किया गया, तो जमीयत उलमा-ए-हिंद संवैधानिक और कानूनी रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेगी।

Also Read This

पीएनजी गैस क्या है: युद्ध में भी क्यों नहीं रुकी सप्लाई

पीएनजी गैस क्या है और क्यों वैश्विक युद्ध के बीच इसकी सप्लाई प्रभावित नहीं हुई—यह सवाल इस समय बेहद अहम बन गया है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में ऊर्जा सप्लाई चेन बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे भारत समेत कई देशों में एलपीजी संकट गहराता दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से एलपीजी सप्लाई प्रभावित हुई है। भारत अपनी एलपीजी जरूरत का करीब 60 फीसदी आयात करता है, जिसमें से लगभग 90 फीसदी इसी रास्ते से आता है। इसी कारण कई शहरों में एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। पीएनजी गैस क्या है समझें

Read More »

मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों का हंगामा

विरोध प्रदर्शन के बाद मचा हड़कम्प, पुलिस ने समझाया, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को किया सील, संचालक को नोटिस मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक निजी स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना रुड़की रोड स्थित फोर्टिस हेल्थ केयर सेंटर की है, जहां इलाज के दौरान बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच हिंदूवादी नेताओं ने भी अस्पताल को अवैध बताते हुए पीड़ित परिजनों को न्याय की मांग करते हुए उनके साथ अस्पताल के बाहर ही धरना शुरू कर दिया।

Read More »

सेवा संघ सम्मान समारोह में भव्य आयोजन, सम्मानित हुए पदाधिकारी

नई मंडी स्थित चाप सिंह रेस्टोरेंट में आयोजित सेवा संघ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेवा संघ परिवार से जुड़े मार्गदर्शक सेवादारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवा संघ परिवार द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर और श्री पंचमुखी बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। इसे भी पढ़ें:  पश्चिम बंगाल विशेष गहन पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेशकार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया: जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग जी, जिला महामंत्री श्री सुनील दर्शन जी, जिला महामंत्री संजय गर्ग जी, जिला मीडिया सह प्रभारी भैया पंकज

Read More »

खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन

खतौली क्षेत्र में लंबे समय से चल रही खतौली-बुढाना मार्ग चौड़ीकरण की मांग अब तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल एडवोकेट ने इस गंभीर जनसमस्या को उठाते हुए खतौली विधायक मदन भैया को प्रार्थना पत्र सौंपा है। इस मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या को देखते हुए स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।  प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि खतौली-बुढाना रोड़ तिराहे से सठेड़ी गंगनहर तक का मार्ग सिंगल लाइन है। भारी ट्रैफिक के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, संकरी सड़क से जाम की स्थिति बनी रहती है, क्षेत्र में लगातार असंतोष बढ़ रहा है अभिषेक गोयल ने कहा

Read More »