सहारनपुर: रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के 7 ठिकानों पर छापा, 2.92 करोड़ की संपत्ति जांच के घेरे में

सहारनपुर में आय से अधिक संपत्ति मामले में सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। टीम ने रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा के ब्रजेश नगर स्थित आवास, पेपर रोड पर बने फार्म हाउस सहित कुल सात स्थानों पर एक साथ छापेमारी की।

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान प्रेमवीर सिंह राणा के नाम पर करीब 2.92 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला था, जिसका वे संतोषजनक विवरण देने में असफल रहे। इसी आधार पर मेरठ विजिलेंस ने यह कार्रवाई शुरू की।

 7 ठिकानों पर छापेमारी, कई दस्तावेज जब्त

यह कार्रवाई एसपी विजिलेंस राजीव कुमार के नेतृत्व में की जा रही है। टीम ने घरों और फार्महाउस से महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किया है। जांच के दौरान राणा के कई बैंकों में खातों की जानकारी भी सामने आई है। कार्रवाई के हर चरण की वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

ब्रजेश नगर स्थित प्रेमवीर सिंह राणा के एक ही गली में चार मकान हैं। इनमें से एक मकान में वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं, जबकि एक मकान किराए पर और एक में सामान रखा गया है। चौथा मकान लंबे समय से बंद था।

 शेखपुरा कदीन में 12 बीघा फार्महाउस

रिटायर्ड इंस्पेक्टर का 12 बीघा का फार्महाउस शेखपुरा कदीन में स्थित है। विजिलेंस टीम ने यहां भी चार अलग-अलग स्थानों पर छापे मारे।

इसे भी पढ़ें:  पुरानी लग्जरी कारों में निवेश के नाम पर 15.40 लाख की धोखाधड़ी

प्रेमवीर सिंह राणा के खिलाफ 22 सितंबर 2025 को मेरठ सतर्कता अधिष्ठान थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उनकी घोषित आय से कहीं अधिक संपत्ति है, जिसके स्रोतों का वे कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं दे सके।

 सेवा इतिहास और आरोपों की पृष्ठभूमि

प्रेमवीर सिंह राणा ने मेरठ, शामली, नोएडा और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में पुलिस विभाग में सेवाएं दी हैं। वे कैराना थाना प्रभारी भी रह चुके हैं। इस दौरान उन पर अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगे।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

 शिकायत और गांव में प्रतिक्रिया

रिटायर्ड इंस्पेक्टर के खिलाफ शिकायत उनके ही गांव निरपुड़ा (जिला बागपत) के निवासी राममेहर ने की थी। उन्होंने योगी सरकार के एक विज्ञापन को देखकर विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर कार्रवाई होने के बाद गांव में खुशी का माहौल था और लोगों ने सामूहिक भोज का आयोजन भी किया था।

प्रेमवीर सिंह राणा 2024 में यूपी पुलिस से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। 

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नवजात की मौत के बाद जागा विभाग, निजी अस्पतालों पर छापाजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »