रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, जीआरपी ने शुरू की जांच

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला का मामला सामने आया है। रविवार तड़के करीब पांच बजे कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास एसी कोच में यात्रा कर रहे आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया और किसी तरह हमलावरों से बच निकले।

इसे भी पढ़ें:  पत्नी के मायके रहने से भड़का पति, बुलडोजर से ससुराल तोड़ डाला

घायल अवस्था में वह प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्हें अस्पताल ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जीआरपी को दी अपनी अर्जी में बताया कि वह शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे। रविवार सुबह करीब पांच बजे जब ट्रेन सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी एसी बोगी के कोच एच-वन में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह लहूलुहान हो गए और जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए।

इसे भी पढ़ें:  सिंधु जल संधि के बाद भारत का बड़ा दांव, चिनाब नदी पर 1856 MW का मेगा हाइड्रो प्रोजेक्ट

घटना के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश करार देते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर संदेह जताया है। उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में तहरीर देकर मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने हाल ही में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए कोर्ट में अर्जी भी दी थी। प्रयागराज जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  काली स्कॉर्पियो प्रकरण पर भाकियू ने किया किनाराः गुंडई करने वाले युवक हमारे नहीं

उन्होंने कहा कि घायल आशुतोष महाराज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also Read This

खतौली महिला दिवस सम्मान समारोह में समाजसेवा करने वाली महिलाएं सम्मानित

खतौली महिला दिवस सम्मान समारोह के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हेरिटेज फूड्स लिमिटेड कंपनी द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उपहार देकर उनके योगदान की सराहना की गई और समाज में उनके महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सत्येंद्र आर्य अध्यक्ष आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर ने महिलाओं के सम्मान और उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से विचार व्यक्त किए। सत्येंद्र आर्य ने कहा कि सतयुग और त्रेता युग में महिलाओं की स्थिति अत्यंत सम्मानजनक थी, लेकिन द्वापर और मध्यकाल में महिलाओं की स्थिति काफी गिर गई थी। उन्होंने कहा कि उस समय कबीर ने

Read More »

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी से भड़का आक्रोश, पुतला फूंका

योगी आदित्यनाथ की मां पर टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारी आक्रोश देखने को मिला। हजरतगंज चौराहे पर युवाओं और छात्र नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका और उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चार दिन का अल्टीमेटम भी दिया है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व छात्र नेता और अधिवक्ता अनुराग तिवारी ने बताया कि बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम

Read More »

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में आरोपियों के घर चला बुलडोजर

तरुण हत्या मामला उत्तम नगर में अब नया मोड़ आ गया है। होली के दिन हुई युवक तरुण की हत्या के आरोपियों के घर पर दिल्ली नगर निगम की ओर से बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। रविवार सुबह बुलडोजर कॉलोनी में पहुंचा और दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया गया। इस कार्रवाई के दौरान मकान के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माण को लेकर की गई। बुलडोजर से मकान का कुछ हिस्सा तोड़ा गया। आसपास के मकानों को नुकसान से बचाने के लिए बाद में निगमकर्मियों ने हथौड़ों का उपयोग करते हुए सावधानी से निर्माण

Read More »

अल्मोड़ा जंगलों में आग से धुआं फैलाः अस्पताल में बढ़े मरीज

अल्मोड़ा जंगलों में आग की घटनाओं ने अब लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। जंगलों से उठ रहा धुआं और वातावरण में फैली धुंध के कारण जिला अस्पताल में आंखों में जलन, सिरदर्द और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न जंगलों में लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे जहां वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं पूरे क्षेत्र में धुआं और धुंध फैलने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जंगलों से उठ रहे धुएं का असर अब सीधे लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा

Read More »