मुजफ्फरनगर-अलीपुर अटेरना में हुआ सड़क हादसा, युवक की मौत

मोटरसाइकिल सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आया, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर अटेरना गांव में शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। युवक अपनी ससुराल आया हुआ था और मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था, तभी वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:  भाजपा पार्षद की सूदखोरी से त्रस्त डेयरी संचालक ने खाया जहर

बुढाना कोतवाली क्षेत्र स्थित अलीपुर अटेरणा गांव में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान गांव बडसू सिकंदरपुर निवासी अभिनव सैनी पुत्र राजकुमार सैनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अभिनव अपनी ससुराल अलीपुर अटेरना आए हुए थे। देर रात किसी समय वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अभिनव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  एमआईटूसी कंपनी के साथ अब काम नहीं करेगी पालिका

घटना की सूचना मिलने पर बुढ़ाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया। उमरपुर चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल सवार युवक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया था, जिसके कारण उसकी मृत्यु हुई। पुलिस हादसे के कारणों और वाहन की पहचान के लिए जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अभिनव सैनी की असामयिक मृत्यु से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में गहरा दुख व्याप्त है। क्षेत्र के लोगों ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

इसे भी पढ़ें:  जिनशासन पर प्रभावना संघ खतौली नई कार्यकारिणी का गठन

Also Read This

ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर हब के डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने प्रबंधन को सौंपा सामूहिक आवेदन, मांग पूरी न होने पर काम छोड़ने की चेतावनी मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर स्थित ई-कार्ट लॉजिस्टिक्स (उत्तर प्रदेश हब) में कार्यरत डब्ल्यू/एम कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रबंधन को सामूहिक आवेदन पत्र सौंपा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से पूरी मेहनत, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और पारिवारिक जरूरतों के मुकाबले वर्तमान वेतन पर्याप्त नहीं है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-तीन दिन बाद परिवार को मिला कांवड़ यात्रा में बिछड़ा बालकआवेदन में कर्मचारियों ने उल्लेख किया है कि वर्तमान में उन्हें प्रति पार्सल 11-12 रुपये

Read More »