बाइक-स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर

खतौली, जीटी रोड स्थित गोगा जाहरवीर के निकट शनिवार को बाइक और स्कूटी सवारों के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक अन्य युवक ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  ठंड बढ़ी, स्कूल बंद हुए: मुजफ्फरनगर में 29 दिसंबर को कक्षा 8 तक स्कूल बंद

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कृष्णा पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम ढाढ़ेड़ा, थाना शिखेड़ा, जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल निशु पुत्र मुनेश निवासी धन्धेड़ा को उपचार के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के बच्चों की पूरी जिम्मेदारी मेरीकृ मंत्री कपिल देव अग्रवाल

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने कृष्णा के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरे मृतक निशु के शव के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  श्री कल्पद्रुम महा मण्डल विधान में शामिल हुई नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप
Share This Article