श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया, जिससे रामेश्वरम और मंडपम क्षेत्र के मछुआरा समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया है। बताया गया है कि ये मछुआरे बंदरगाह से अनुमति लेकर समुद्र में मछली पकड़ने गए थे, लेकिन धनुषकोडी और थलाइमन्नार के बीच श्रीलंका की नौसेना ने उनकी मोटरबोट को दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार मछुआरों को मन्नार नौसैनिक शिविर ले जाने की योजना बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली भारतीय मूल के बड़े उद्योगपति दर्शन सिंह की कनाडा में हत्या की जिम्मेदारी  

कच्चतीवु उत्सव से पहले कार्रवाई पर नाराजगी कच्चतीवु उत्सव के आयोजन से पहले हुई इस गिरफ्तारी की एआईटीयूसी मछुआरा संघ ने कड़ी निंदा की है। संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष सेंथिलवेल ने बयान में कहा कि रामेश्वरम और मंडपम क्षेत्रों से मछली पकड़ने गए 12 मछुआरों को कच्चतीवु और नेदुंथीवु के पास मछली पकड़ते समय श्रीलंकाई नौसेना ने घेरकर गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से मछुआरा गांवों में भारी रोष व्याप्त है।

इसे भी पढ़ें:  हमारे पास हथियारों की कमी नहीं: ट्रंप

पहले भी उठ चुका है मुद्दा

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मछुआरों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने केंद्रीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि लगातार हो रही गिरफ्तारियों से तटीय क्षेत्रों में रहने वाले मछुआरा परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के मछुआरे जब मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य क्षेत्र में मछली पकड़ते हैं, तो श्रीलंकाई नौसेना द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया जाना आम बात बनती जा रही है। इस ताजा घटना के बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच मछुआरों की सुरक्षा और समुद्री सीमा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  अफगानिस्तान में भूकंप का कहर: 9 की मौत, 25 घायल, दिल्ली-एनसीआर तक हिले झटके

Also Read This

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा का देवबंद पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन

अजीत राणा जिला अध्यक्ष भाजपा बनने के बाद जब देवबंद पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर के कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फूल-मालाओं, बुके और पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया। जीटी रोड साराय काहरान, बस अड्डा रोड नीला गेट, मंगलौर चौक समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी और अजीत राणा के स्वागत में उत्साह देखने को मिला। अजीत राणा के देवबंद पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें खेमकरण पूर्व सभासद के निवास, श्याम चौहान सभासद संजय चौहान के प्रतिष्ठान, तथा मंगलौर चौक पर जयप्रकाश के प्रतिष्ठान सहित कई स्थान शामिल रहे। हर स्थान पर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते

Read More »

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन बोले – अब पड़ोसियों पर हमला नहीं

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पड़ोसी देशों से माफी मांगते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब ईरान पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करेगा और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सहयोग चाहता है।सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि जिन पड़ोसी देशों पर हमले हुए हैं उनसे माफी मांगना जरूरी है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने बताया कि सैन्य बलों को स्पष्ट आदेश दे दिया गया है।  उन्होंने कहा, “सैन्य बलों को निर्देश दिया गया है कि अब से पड़ोसी देशों पर तब तक हमला न किया जाए जब तक उन पर पहले हमला न हो।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ईरान के राजदूत का बयान

अमेरिका और इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो जाने के बाद मिडिल ईस्ट का संकट और गहरा गया है। इस घटना के बाद उनके अंतिम क्षणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।  ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फताली ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई अपनी सुरक्षा के लिए किसी बंकर में नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वे अंतिम समय तक राष्ट्रपति भवन के अपने कार्यालय में ही मौजूद रहे। राजदूत ने पश्चिमी मीडिया में चल रही उन खबरों को भी खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया था कि खामेनेई हमले के डर से बंकर में चले

Read More »

पुलिस पर भारी पड़ रहे युवाओं को विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगने वाले कबूतरबाज

मुजफ्फरनगर। मीरापुर इलाके में विदेश में नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह शिकायतों के बावजूद पुलिस की मेहरबानी से खुला घूम रहा है। यह गिरोह आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कसबा मीरापुर के मौहल्ला मुश्तर्क निवासी तस्लीम पत्त्रि ईददू उर्फ फारुख ने जनसुनवाई और थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब 11 माह पूर्व उसके पडौसी तालिब पुत्र खालिद व उसके साथी गाव कुतुबपुर निवासी प्रियांक पुत्र राजकुमार ने उसके 20 वर्षीय पुत्र वाहिद को डेढ़ लाख रुपये देकर दुबई में एक कम्पनी में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी लगवाने का लालच देते हुए उनसे डेढ़ लाख रुपये लेकर वाहिद को

Read More »

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »