कोआपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन के राज्य स्तरीय अधिवेशन का समापन

त्रिवार्षिक नई कार्यकारिणी का गठन, मुजफ्फरनगर से अशोक कुमार शर्मा संरक्षक व यशवीर सिंह सहायक महामंत्री चुने गये

मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों के सबसे बडे संगठन “कोआपरेटव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन“, उ0प्र0 दो दिवसीय प्रान्तीय अधिवेशन नई कार्यकारिणी के गठन के साथ कल समाप्त हो गया। अधिवेशन के संयोजक श्री यशवीर सिंह ने बताया कि 4 राज्यो वरिष्ठ पदाधिकारियो तथा उत्तर प्रदेश 30 जिला सहकारी बैंको के प्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया गया।
दो दिनो तक सहकारी बैकों तथा उनम कार्यरत कर्मचारियों से जुडे विभिन्न मुद्दो पर गहन मंथन किया गया। कल दूसरे दिन डेलीगेट सेशन रखा गया जिसमे अलग अलग जिलो के प्रतिनिधियों ने खुलकर अपने विचार रखे। सहकारी बैंको मे रिक्त पदो पर भर्ती, जिला स्तरीय बैंको का मर्जर, तथा सभी बैंको मे समान वेतनमान व रिटायरमेन्ट पर पेन्शन की सुविधा की मांग प्रमुखता से उठाई गई। अधिवेशन मे महत्वपूर्ण वैश्विक एवं राष्ट्रीय घटनाचक्र, आर्थिक परिदृश्य, बैंकिंग उधोग की समस्याओ तथा सहकारिता और सहकारी बैकिंग गतिविधियों मे महसूस की जा रही उथल पुथल पर गम्भीर चर्चा की गई। प्रदेश के जिला सहकारी बैंको के कामकाज मे पनप रहे विभागीय हस्तक्षेप, भ्रष्टाचार तथा भाई भतीजावाद की राजनीति पर चिन्ता व्यक्त की गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर जीएसटी छापेमारी, 1.35 करोड़ की गड़बड़ी उजागर

वक्ताओ ने भारत सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ पहुचाने के लिए 44 वर्तमान अधिनियमो को 4 नई श्रम संहिताओ मे बदलने के निर्णय का गलत बताया। दो दिन की चर्चा के बाद जिला सहकारी बैंको मे मानव संसाधन की कमी को दूर करने के लिए नई भर्ती करने, आउटसोर्सिंग पर रोक लगाने, अस्थायी कर्मचारियो को स्थायी करने, प्रदेश के जिला सहकारी बैंका के कर्मचारियों का समान वेतनमान, वर्ष 2012 मे 2017 के बीच भर्ती कर्मचारियो के सेवा लाभ को बहाल करने, वर्ग-1 के कर्मचारियो के समयमान वेतनमान की बहाली करने, सहकारी समिति अधिनियम 1965 व नियमावली 1968, उ0प्र0 सहकारी कर्मचारी सेवा नियमावली 1975 तथा अन्य सहकारी पुराने अव्यवहारिक हो चुक कानूनो का समाप्त कर नये कानून बनाने, एक जिला सहकारी बैंक से दूसरे जिला सहकारी बैंक मे कर्मचारियों के आमेलन, कर्मचारियो की प्रोविडेन्ट फण्ड की धनराशि म्च्थ्व् कार्यालय को भेजने तथा कर्मचिरयो को अनुग्रह पेन्शन दिये जाने के सम्बन्ध मे प्रस्ताव पारित किये गये।
अधिवेशन के दूसरे दिन के अन्तिम सत्र मे प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर ट्रेड फेयरः जंपिंग झूले में फंसा युवक, घंटों बाद रेस्क्यू

कार्यकारिणी मे विभिन्न जिलो के प्रतिनिधियो को स्थान दिया गया जिसमे मुजफ्फरनगर से अशोक कुमार शर्मा को संरक्षक, फतेहपुर के बिजेन्द्र स्वरूप सिंह, अध्यक्ष, सीतापुर के ए.एन.सिंह महामंत्री, मेरठ के महिपाल शर्मा मुरादाबाद के अजयपाल यादव तथा बिजनौर के सतेन्द्र शर्मा को उपमंत्री, तथा मुजफ्फनगर से यशवीर सिंह को संयुक्त महामंत्री चुना गया। कार्यकारिणी के अन्य पदो पर केन्द्रीय कार्यालय द्वारा नाम प्रस्तावित किये गये जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। गठित कार्यकारिणी अगले 3 वर्षाे के लिए चुनी गई। मुजफ्फरनगर युनिट द्वारा अधिवेशन मे पधारे डेलीगेटस के रहने व खाने की व्यवस्था की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। अधिवेशन के सफल आयोजन मे युनिट अध्यक्ष योगेश कुमार के साथ हिमांशु तोमर, संदीप श्रीवास्तव, शिवकुमार, राजीव तोमार, विकास आर्य, चुन्नीलाल, अनित सैनी, लालती कुशवाहा, सरोज बाना, संतोष कुमार पाण्डे, कपिल कुमार, बाबू सिंह, बदन सिंह, सलेख चन्द, ब्रिज मोहन, सुरजीत वर्मा, विनोद कुमार, नौबहार सिंह का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार दौड़ती कार का पहिया निकला, पति-पत्नी की मौत

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  खतौली: पुलिस की दबिश पूर्व सभासद के घर दबिश, महिलाओं से झड़प, एक गिरफ्तारगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ

Read More »