सशक्त शिक्षक विकसित और समृद्ध उत्तर प्रदेश की आधारशिलाः कपिल देव

मंत्री बोले-समाज निर्माण की मुख्य धुरी हैं शिक्षक, मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा सुविधा और स्थानांतरण लाभ से दिखा उत्साह

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि, वित्तविहीन एवं माध्यमिक शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा स्थानांतरण संबंधी लाभ सुनिश्चित करने के निर्णय के उपलक्ष्य में एक भव्य आभार सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

आभार समारोह का आयोजन मेरठ रोड स्थित राजकीय औद्योगिक संस्थान के सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल रहे। उन्होंने समारोह में सहभागिता करते हुए उपस्थित शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, वित्तविहीन शिक्षकों एवं माध्यमिक शिक्षकों को संबोधित किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के हित में कई ऐतिहासिक और दूरगामी निर्णय लिए हैं। शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि से उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, वहीं वित्तविहीन एवं माध्यमिक शिक्षकों को नगदरहित चिकित्सा सुविधा मिलने से गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक बाधाएं दूर होंगी।

इसे भी पढ़ें:  बारिश: मुजफ्फरनगर में अब दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज

उन्होंने कहा कि स्थानांतरण संबंधी लाभ सुनिश्चित होने से शिक्षकों को पारदर्शी और न्यायसंगत व्यवस्था का लाभ मिलेगा। शिक्षक समाज निर्माण की धुरी हैं और उनका सम्मान तथा सशक्तिकरण ही विकसित और समृद्ध उत्तर प्रदेश की आधारशिला है। समारोह में अन्य वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के निर्णयों को शिक्षक वर्ग के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इन कदमों से शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों ने सरकार के प्रति सामूहिक रूप से आभार व्यक्त किया। समारोह में विधान परिषद सदस्य (शिक्षक) श्रीचंद शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्या सपना कश्यप, प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, शिक्षक संगठन के अध्यक्ष मुजीबुर्रहमान, अनिल ठाकुर, विपिन राठी, रोहित कौशिक, सुबोध त्यागी सहित सैकड़ों शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  डॉ. अजय शाही ने पालिका की हरियाली पर चलाई भ्रष्टाचार की कुल्हाड़ी!

Also Read This

कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा, राशन दुकानें बनेंगी मॉडल शॉप

कोटेदारों का कमीशन बढ़ेगा — लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह स्पष्ट संकेत देकर प्रदेश भर के राशन डीलरों को बड़ी राहत दी है। लंबे समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे लाखों कोटेदारों के लिए यह ऐलान सुखद खबर बनकर सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कोटेदारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ठोस कदम उठाने जा रही है। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राशन वितरण प्रणाली में आए बदलावों का श्रेय कोटेदारों की मेहनत और ईमानदारी को दिया। उन्होंने कहा कि ई-पॉस मशीनों के जरिए पारदर्शिता आई है और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। यह कोटेदारों के सहयोग से

Read More »

बीकेटी फ्रीजर में शव छिपाकर फरार हुए आरोपी

बीकेटी फ्रीजर में शव मिलने से लखनऊ के चंद्रिका देवी रोड क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वेज बिरयानी की एक दुकान में शराब पार्टी के बाद 30 वर्षीय विजयपाल की हत्या कर शव को खराब फ्रीजर में छिपा दिया गया। विजय शुक्रवार दोपहर से लापता थे। रविवार को चार दिन से बंद दुकान का फ्रीजर खोलने पर शव मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बीकेटी क्षेत्र में फुटपाथ पर टट्टर लगाकर बनी वेज बिरयानी की दुकान माल के मंझी निकरोजपुर गांव निवासी सनी की है। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-देवी अहिल्याबाई की 299वीं जयंती धूमधाम से मनाईसनी के पिता का 26 फरवरी को निधन हो गया था और सोमवार

Read More »

नूर खान एयरबेस पर हमला: ड्रोन गिराए, सैन्य ठिकाने तबाह

नूर खान एयरबेस पर हमला कर अफगान वायुसेना ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस कार्रवाई में 32 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। यह हमला पाकिस्तान की हालिया हवाई कार्रवाई के जवाब में बताया गया है। पिछले चार दिनों से अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सेनाएं आमने-सामने हैं। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रावलपिंडी स्थित नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया गया। इसे भी पढ़ें:  अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तारइसके अलावा बलूचिस्तान के क्वेटा में 12वीं डिवीजन

Read More »

उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, तीन की मौत, 31 घायल

  उन्नाव यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में तीन यात्रियों की जान चली गई जबकि 31 यात्री घायल हो गए। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास मथुरा और आगर डिपो की दो रोडवेज बसें एक ही ट्रक में भीड़ गईं। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि दोनों बसों के 31 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बांगरमऊ सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों घटनाएं चालक को झपकी आने से बताई जा रही हैं। एक्सप्रेसवे पर रविवार रात 12 बजे एक ट्रक किलोमीटर संख्या 226 सिरधरपुर गांव के सामने सड़क

Read More »

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत: 32 अंजुमनों ने किया मातम का ऐलान

अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद वाराणसी का शिया समाज गहरे शोक में डूब गया है। इमाम-ए-जुमा मौलाना जफर हुसैनी ने एक सप्ताह के शोक का ऐलान किया है। इस दौरान खुशी के कार्यक्रम नहीं होंगे और समाज के लोग अपनी दुकानें बंद रखकर सामूहिक मातम मनाएंगे। शहर की 32 अंजुमनों ने एकजुट होकर श्रद्धांजलि देने की योजना बनाई है। इमामबाड़ों और मस्जिदों में विशेष दुआओं का सिलसिला जारी है। मौलाना जफर हुसैनी ने कहा कि खामेनेई दुनियाभर में फैले शिया समाज के बड़े धर्मगुरु और मार्गदर्शक थे। उनकी शहादत से पूरी कौम को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह तक दुकानें और कारोबार बंद रहेंगे। लोग

Read More »