बांग्लादेशी घुसपैठियों का विरोध करने पर ग्राम प्रधान को तालीबानी धमकी

फोन पर गांव से निकालने, सोशल मीडिया पर हत्या करने की चेतावनी, गाली गलौच के आरोप में चार आरोपी नामजद

मुजफ्फरनगर। एक मुस्लिम ग्राम प्रधान द्वारा बांग्लादेश से घुसपैठ के सहारे भारत में रहने वाले बांग्लादेशी मुस्लिमों को यहां से निकालने के भारत सरकार के अभियान का समर्थन और बांग्लादेशी मुस्लिमों की घुसपैठ के खिलाफ सार्वजनिक मंच पर बयान देने की रंजिश में गांव के लोगों ने हत्या करने की धमकी दी, गाली गलौच की और मस्जिद में ऐलान कराने की बात कहकर लोगों को भड़काने का प्रयास किया। इससे भयभीत प्रधान ने पुलिस से शिकायत कर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा के प्रधान चौधरी परवेज आलम पुत्र गय्यूर ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को शिकायत की है कि कुछ लोगों से उसकी जान को खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान परवेज ने पुलिस को बताया कि वो कसेरवा का मौजूदा प्रधान है और जनप्रतिनिधि होने के नाते वो बिना भेदभाव के गांव, समाज और लोगों के हितों को लेकर कार्य करता है। सामाजिक कार्य भी वो व्यस्त रहता है। गरीबों की बेटियों को शादी अनुदान दिलाने, बीमारों का यहां से लेकर दिल्ली तक के अस्पतालों में उपचार कराने में मदद के साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द्र के लिए कार्य करता है। परवेज ने बताया कि वो एक राष्ट्रवादी मुसलमान होने के कारण धार्मिक आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं करता और न ही हिंदू मुस्लिम की राजनीति करता है। वो अपने राष्ट्र से प्रेम करता है।
परवेज ने पुलिस से की शिकायत में कहा कि कांग्रेस नेता और पूर्व योजना आयोग की सदस्य सईदा हमीद तथा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण के द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठ करने वाले मुस्लिमों को लेकर दिये गये बयान से वो आहत हुआ। इन दोनों ने कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठिये मुस्लिम भारत में ही रहेंगे। परवेज ने बताया कि 26 अगस्त को दिल्ली के कान्स्टीट्यूट क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सईदा हमीद और प्रशान्त भूषण के इस बयान का खुले तौर पर विरोध किया था। इस कार्यक्रम की न्यूज चैन्ल पर प्रसारित वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुई।
परवेज का आरोप है कि इसी वीडियो के कारण गांव में कुछ लोग उससे रंजिश रखने लगे। इसमें इन लोगों ने गांव से बाहर के कुछ असामाजिक तत्वों और कट्टरपंथी सोच वाले लोगों को भी अपने साथ शामिल किया और इनमें शामिल शरीफ पुत्र रकमुदीन निवासी कसेरवा ने फोन कर उनको तालिबानी धमकी दी। आरोप है कि अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गांव से बाहर निकलवाने के लिए ग्रामीणों को भड़काने का काम करते हुए हत्या की धमकी भी दी गई। परवेज ने पुलिस को बताया कि शरीफ के साथ ही गांव के ही निवासी शहजाद पुत्र नवाब उर्फ चीनी तथा हारून पुत्र तराबु तथा गांव पुरबालियान निवासी इसरार पुत्र बोका पुत्र असलम ने सोशल मीडिया और व्हाटसएप गु्रप पर परवेज के नाम पर गाली गलौच करते हुए मिलते ही जान से मारने की धमकी दी है। परवेज का कहना है कि इन धमकियों से वो भयभीत है और परिवार की जान को भी खतरा बताया। ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वार्ड 20 के सभासद हनी पाल चंदेल का निधन

Also Read This

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  किसान से पैसे लेकर तोड़ दिया जमीन का सौदा, पुलिस दे रही धक्केकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन,

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घमासानः किसान यूनियन के खिलाफ सड़क पर उतरे आरडीएफ

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »

निहंग सिख भाइयों पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सिख समाज में रोष

सरसावा/सहारनपुर। देवबंद क्षेत्र के तल्हेड़ी गांव में नकुड़ निवासी दो सगे निहंग सिख भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से सिख समाज का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को सरसावा क्षेत्र के सिख समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 7 जून को नकुड़ से देवबंद की ओर जा रहे दो निहंग सिख भाइयों का रास्ते में बाइक टकराने को लेकर कुछ युवकों से मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 से 12 युवकों ने दोनों भाइयों पर जानलेवा हमला

Read More »

मयुंडा में आपदा से किसानों की फसलें तबाह, भाजपा नेता बचना शर्मा ने मुआवजे की मांग उठाई

देहरादून। प्राकृतिक आपदा ने ग्राम पंचायत मयुंडा के किसानों की कमर तोड़ दी है। आपदा के कारण किसानों की क्यारियों और नगदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों की मेहनत पर पानी फिर गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर भाजपा लाखामंडल के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा मौके पर पहुंचे और आपदा प्रभावित किसानों व ग्रामीण परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने किसानों से नुकसान की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवारों को सरकार से उचित मुआवजा और हर संभव सहयोग दिलाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के फोर्टिस अस्पताल में नवजात की मौत,

Read More »