ऊर्जा उत्सव-5 का शुभारंभ: ऊर्जावान खेलों में बच्चों ने दिखाया दमखम

मुज़फ़्फरनगर।  चार दिवसीय ऊर्जा उत्सव-5 का आज शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को फिट और ऊर्जावान बनाए रखना है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष मुख्य अतिथि मशहूर शायर नवाज़ देवबंदी, अपना घर आश्रम के संस्थापक श्री विनोद कुमार गोयल, प्रबंधन समिति और विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और इसके बाद विद्यार्थियों व हाउस कैप्टन द्वारा आकर्षक मार्च-पास्ट के साथ खेल सप्ताह की शुरुआत की गई। कक्षा 3 से 8 की छात्राओं ने सुंदर गणेश वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति और सौंदर्य से भर दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुख्तार अंसारी का बेटा उमर अंसारी गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेज़ों से जुड़ा मामला, लखनऊ से हुई गिरफ्तारी

ऊर्जा उत्सव-5 में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11 तक के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं, जहां ट्रैक और फील्ड पर रोमांचक खेलों की विस्तृत श्रृंखला तैयार की गई है। 50 मीटर और 100 मीटर दौड़, थ्रोबॉल, कंगारू रेस, लेमन-एंड-बकेट रेस, टर्टल रेस जैसी प्रतियोगिताओं के साथ-साथ स्केटिंग, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक, बैडमिंटन, कराटे, म्यूजिक, डांस और क्रिकेट में भी बच्चों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। पहले दिन केजी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी ऊर्जा व दमखम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने बच्चों को मैदान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते देख अभिभावक खुशी से झूम उठे और गर्व की चमक चेहरे पर साफ नज़र आई।

इसे भी पढ़ें:  SUCIDE CASE-ऑनलाइन गेमिंग के कारण सिपाही रूपेन्द्र ने दी जान

कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या डॉ. चित्रा जोशी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों और अभिभावकों को व्यस्त दिनचर्या में से समय निकालकर कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास विद्यालय की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन बहुत आवश्यक है। खेल मन और शरीर को स्वस्थ व अनुशासित बनाते हैं, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। उत्सव की सफलता में विद्यालय के उत्कर्ष वत्स, अंकुर राठी, मानव त्यागी, मानिक तोमर, लवी त्यागी, सिम्मी मखीजा, शुभम शर्मा, रेनू बर्मन सहित पूरे स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  अवनीश अवस्थी सेवा विस्तार, यूपी विकास को नई रफ्तार

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  SUCIDE CASE-ऑनलाइन गेमिंग के कारण सिपाही रूपेन्द्र ने दी जानगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »