नंगले मंदौड़: इंटर कॉलेज और मिनी स्टेडियम की अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का धरना, प्रशासन ने दिया 20 दिन का आश्वासन

नंगले मंदौड़ (मुजफ्फरनगर)। चौधरी चरण सिंह जी, पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित द्वारा स्थापित भारतीय इंटर कॉलेज नंगले मंदौड़ और उसके सामने बने मिनी स्टेडियम की अव्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। चौ अंकित बालियान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण स्कूल के सामने धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

स्थिति बिगड़ती देख आनन-फानन में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जानसठ प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों ने एसडीएम को अपने बीच धरने पर बिठाया और समस्याओं का त्वरित समाधान कराने की मांग रखी।

ग्रामीणों की मुख्य मांगें

इंटर कॉलेज का रास्ता व जल निकासी

इसे भी पढ़ें:  गमगीन परिजनों ने छात्र उज्जवल की अस्थियां हरिद्वार गंगा में की प्रवाहित

एनएचआई द्वारा बनाए गए पानीपत-खटीमा राजमार्ग की ऊंचाई 7-8 फीट अधिक होने से इंटर कॉलेज का प्रवेश मार्ग और जल निकासी दोनों अवरुद्ध हो गए हैं। ग्रामीणों ने तत्काल सर्विस रोड और नाले का निर्माण कराने की मांग की।

 मिनी स्टेडियम की दुर्दशा

स्टेडियम का रास्ता पूरी तरह बंद हो चुका है और जल निकासी न होने से यह उपयोगहीन हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि पहले 15-20 गांवों के बच्चे यहां अभ्यास करते थे, लेकिन अब यह मैदान वीरान हो चुका है। स्टेडियम का पुनर्निर्माण और जल निकासी व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई।

 फुट ओवरब्रिज और यात्री शेड

बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए हाईवे पार करना पड़ता है जिससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने यहां फुट ओवरब्रिज और सड़क के दोनों ओर यात्री शेड बनाने की मांग की ताकि बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: नई मंडी में नामचीन कैफे पर छापा, केबिन कल्चर पर पुलिस की सख्ती

कूड़े के ढेर का निस्तारण

स्टेडियम के पूर्वी भाग में एक ठेकेदार द्वारा कूड़े का विशाल ढेर डाल दिया गया है जिससे स्टेडियम की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने तत्काल कूड़ा हटाने की अपील की।

प्रशासन का आश्वासन

एसडीएम जानसठ ने धरनास्थल पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा: स्टेडियम में पड़े कूड़े के ढेर के लिए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा और तुरंत कूड़ा हटाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  संगठित हिंदू समाज को ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिलाः अर्चित

स्कूल और मैदान के सामने सर्विस रोड, नाला और फुट ओवरब्रिज जल्द से जल्द बनाए जाएंगे। सभी समस्याओं को 20 दिन के भीतर निस्तारित करने का आश्वासन दिया।

आंदोलन की चेतावनी

धरने का नेतृत्व कर रहे चौ अंकित बालियान ने कहा कि बच्चों की शिक्षा और जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि तय समय पर कार्य पूरे नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं, चौ विनीत त्यागी ने कहा कि एनएचआई अधूरे काम छोड़कर टोल वसूल रही है। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण टोल टैक्स फ्री करने का आंदोलन करेंगे।

Also Read This

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »

संभल नमाज विवाद पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

प्रयागराज। संभल नमाज विवाद को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्थानीय प्रशासन के फैसले पर कड़ा रुख अपनाया। अदालत ने स्पष्ट कहा कि मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित नहीं की जा सकती और कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य की जिम्मेदारी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि अधिकारी कानून व्यवस्था संभालने में सक्षम नहीं हैं तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर तबादला करवा लेना चाहिए।  मामले की सुनवाई जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच कर रही है। संभल नमाज विवाद की सुनवाई में अदालत ने कहा कि राज्य का कर्तव्य है कि वह

Read More »