राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण से स्कूल में जलभराव, छात्र-छात्राओं को हो रही भारी परेशानी

मुजफ्फरनगर। तहसील जानसठ के थाना सिखेड़ा क्षेत्र में स्थित भारतीय इंटर कॉलेज नंगला मंदौड़ में पिछले कुछ समय से गंभीर समस्या बनी हुई है। स्कूल के सामने से नए नेशनल हाईवे का निर्माण होने के बाद से विद्यालय परिसर में लगातार जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बरसात के दिनों में तो यह समस्या और भी विकराल रूप धारण कर लेती है।

विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों का कहना है कि पानी स्कूल में बराबर जमा रहता है, जिससे बच्चों को गंदे पानी से होकर ही आना-जाना पड़ता है। इससे न केवल उनकी यूनिफॉर्म और जूते खराब हो जाते हैं बल्कि गंदे पानी से संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहता है। साथ ही जलभराव के कारण विद्यालय परिसर में हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है, जिससे बच्चे और अध्यापक दोनों ही असुरक्षित महसूस करते हैं। विद्यालय के अध्यापकों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई बार जिला अधिकारी (डीएम) और नेशनल हाईवे अथॉरिटी को शिकायत पत्र भेजा है। इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। नतीजतन, समस्या जस की तस बनी हुई है और विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:  यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आगाज़, पहले दिन हल किया हिन्दी का प्रश्नपत्र

विद्यालय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो वे इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अभिभावकों ने भी प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है ताकि बच्चों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे निर्माण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था न किए जाने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। यदि समय रहते नालियों और जल निकासी की सही योजना बनाई जाती तो बच्चों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़ता।

इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  पुरकाजी में विकास को लगे पंख:

Read More »