तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की दर्दनाक मौत

दतियाना गांव का निवासी था मृतक युवक, परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से किया इनकार

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में पचेड़ा रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा गांधी कॉलोनी के पास उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर--गन्दगी हटी, निखरा शहरः ईदगाह तिराहा पर पार्क का लोकार्पण

मृतक की पहचान गुड्डू पुत्र सतबीर निवासी गांव दतियाना थाना छपार के रूप में हुई है। चश्मदीदों के अनुसार गुड्डू तेज गति से बाइक चला रहा था और अचानक उसका संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक डिवाइडर से जा भिड़ी। स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को जानकारी दी। घटना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही या पोस्टमार्टम करवाने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों की सहमति के बिना किसी भी कानूनी प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। इस कारण पंचनामा भरने के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  एनआरएलएम कर्मचारियों का दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू

Also Read This

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  चरथावल में विजिलेंस टीम की छापेमारी से हड़कंप, बिजली चोरी पकड़ीगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »

लखनऊ के विकासनगर में भीषण आग, झुग्गियों में सिलेंडर धमाके

लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 की झुग्गी बस्ती में बुधवार को भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि झोपड़ियों में रखे गैस सिलेंडर और फ्रिज कंप्रेसर फटने लगे, जिससे दूर-दूर तक धुआं और ऊंची लपटें दिखाई दीं। इस घटना ने बस्ती में रहने वाले परिवारों को कुछ ही मिनटों में सड़क पर ला खड़ा किया। इसे भी पढ़ें:  विपक्ष को जनता ने नकारा, यूपी में होगा और भी बुरा हालः कपिल देवइस अग्निकांड में नुकसान कितना हुआ, इस पर अलग-अलग रिपोर्टों में अलग तस्वीर सामने आई है। सूत्रों की माने तो करीब 200 से अधिक झोपड़ियों के जाली है। दमकल और राहत-बचाव

Read More »

यशपाल के चार तीरः मुजफ्फरनगर में सीएम दौरे बाद भाजपा में अंदरूनी खींचतान तेज

पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार की फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, इशारों में दिए संदेश के मायने तलाशने में जुटे सियासी पंडित मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में हाल ही में हुए मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि अब एक सोशल मीडिया पोस्ट ने स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। विकास योजनाओं की सौगात और सीएम की जनसभा की गूंज की खुमारी में खोये लोगों के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा के भीतर चल रही संभावित खींचतान को लेकर अब सियासी चटकारों के साथ भविष्य की सियासत पर आधारित अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हालिया दौरे की

Read More »

समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता…नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

अंडमान- सागर में रोहिंग्या शरणार्थियों और बांग्लादेशी नागरिकों को ले जा रही एक नौका के पलटने से लगभग 250 लोगों के लापता होने की आशंका है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) ने एक बयान में कहा कि यह नौका दक्षिणी बांग्लादेश के टेक्नाफ से मलेशिया के लिए रवाना हुई थी। भारी हवाओं, उबड़-खाबड़ समुद्र और अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण यह नौका डूब गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नौका में लगभग 280 लोग सवार थे और इसने चार अप्रैल को बांग्लादेश छोड़ा था। हादसे में लापता लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बोट पर

Read More »