MUZAFFARNAGAR-फ्लैट नम्बर-44 तक पहुंची सीओ रूपाली के क्यों ठिठक गये कदम?

मुजफ्फरनगर। शहर की पाॅश कालोनियों में शुमार एटूजेड कालोनी के फेस टू के फ्लैट नम्बर 44 की कहानी से अभी कुछ और पर्दा उठना बाकी है। इस फ्लैट में सीओ मंडी और एसडीएम सदर के नेतृत्व में हुई छापामार कार्यवाही के दौरान अनैतिक देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया है। कई दिनों से यहां पर महिलाओं और युवकों की संदिग्ध आवाजाही को लेकर कालोनी के लोगों के द्वारा पुलिस को शिकायत की जा रही थी। पुलिस के छापे में तीन महिला और एक ग्राहक युवक दबोच लिये गये। सीओ मंडी ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। बुधवार को पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। हालांकि अभी पुलिस ने फ्लैट नम्बर 44 के दूसरे रहस्यों से पर्दा नहीं उठाया है। इस फ्लैट के मालिक के नाम तो पुलिस को मिल गये, लेकिन उन तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। पुलिस का कहना है कि मालिक की तलाश की जा रही है।

सीओ नई मंडी रूपाली राव चौधरी ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर शहर की पाॅश और वीआईपी एटूजेड कालोनी के फेस टू के फ्लैट नम्बर 44 में अनैतिक देह व्यापार होने का पर्दाफाश किया है। सीओ मंडी की शिकायत के अनुसार उनको सूचना मिली थी कि एटूजेड कालोनी के एक फ्लैट में अनैतिक देह व्यापार हो रहा है। इसके आधार पर नई मंडी पुलिस और एंटी हयूमन ट्रैफकिंग यूनिट के प्रभारी निरीक्षक को कालोनी भेजा गया। सीओ मंडी भी फोर्स के साथ पहुंची और एसडीएम सदर परमानंद झा को भी सूचना देकर मौके पर बुला लिया गया। फ्लैट के दरवाजे पर पहुंची सीओ को अंदर से अनैतिक देह व्यापार में एक ग्राहक युवक के साथ महिलाओं की सौदेबाजी की आवाज आई। फ्लैट का दरवाजा खुलवाया गया तो अंदर एक युवक और तीन महिलाएं मौजूद मिलीं तथा तलाशी में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गयी।

सीओ मंडी रूपाली राव के अनुसार ग्राहक युवक शहर की इन्द्रा कालोनी निवासी धनराज से 2500 रुपये बरामद हुए, तो वहीं तीनों महिलाओं अंजली निवासी बडौत, निशा निवासी दिल्ली तथा रेनू निवासी मुरादाबाद से 1500-1500 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। यह फ्लैट अंजली ने किराये पर ले रखा था और दूसरी महिलाएं उसके बुलावे पर यहां पर आई थी। पुलिस ने सभी सामान सील कर चारों को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आये। मंडी एसएचओ बबलू सिंह ने बताया कि सीओ की तहरीर पर चारों के खिलाफ अनैतिक व्यापार ;निवारणद्ध अधिनियम 1956 ;सिट अधिनियम पुनःनिर्मितद्ध की धारा 3, 4 और 7 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उनको न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। एसएचओ ने फ्लैट के मालिक का नाम बताने से इंकार करते हुए कहा कि अभी जांच चल रही है। महिलाओं से पूछताछ में मालिक का नाम सामने आया है, लेकिन एसएसपी के निर्देशन में अभीा उसकी तस्दीक के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। बाद में फ्लैट मालिक से भी पूछताछ की जायेगी। यदि इसमें उसकी संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ भी कार्यवाही की जा सकती है। सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि मामले की विवेचना एसएचओ बबलू सिंह वर्मा कर रहे हैं। फ्लैट मालिक की तलाश पुलिस कर रही है। नाम पूछताछ में सामने आया है। जांच के बाद खुलासा होगा। वहीं पुलिस की बयानब ाजी से फ्लैट मालिक को बचाने का संदेह भी लोगों में बन रहा है।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर में रामलीला में इस बार स्वर्ण जयंती महोत्सव की भव्य तैयारी

व्हाटसएप के जरिये ग्राहकों को भेजी जाती थी तस्वीरें, 12 स्क्रीन शाॅट सुरक्षित

मुजफ्फरनगर। सीओ नई मंडी रूपाली राव ने बताया कि एटूजेड कालोनी फेस टू के फ्लैट नम्बर 44 में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे में कई ओर लोग भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ के अनुसार फ्लैट बडौत की अंजली ने किराये पर ले रखा है, पकड़ी गई तीन महिलाओं में दो शादीशुदा हैं, जबकि एक महिला विधवा है।

अंजली से बरामद मोबाइल फोन में कई महिलाओं और लड़कियों की तस्वीरें मिली हैं, जो व्हाटसएप के जरिये ग्राहकों को भेजी गई थीं। उसके द्वारा सौदेबाजी के लिए वाॅइस रिकाॅर्ड कर ग्राहकों को भेजी जाती थी, फोटो के आधार पर सौदा पट जान पर ग्राहक को फ्लैट पर बुला लिया जाता था। पकड़ी गई रेनू और निशा ने पुलिस को बताया कि अंजली ही बाहर से लड़कियों-औरतों और ग्राहकों को फ्लैट पर बुलाने का काम करती थी। वो इसके बदले में महिलाओं और ग्राहकों से कमीशन भी लेती थी। सीओ ने बताया कि अंजली के मोबाइल से व्हाटसएप पर भेजे गये 12 लड़कियों के फोटो के स्क्रीन शाॅट लेकर उनको सुबूत के आधार पर पैन ड्राइव में सुरक्षित करते हुए पुलिस टीम को सौंपा गया है। अनैतिक देह व्यापार का ये पूरा धंधा व्हाटसएप चैट के जरिये चलाया जा रहा था। इसमें शामिल दूसरे लोगों तक भी पुलिस जांच के आधार पर पहुंचने का काम करेगी। 

इसे भी पढ़ें:  सनातन का उपहास, बाबर की तारीफ, ये कहकर फंस गया अब्दुल

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर में रामलीला में इस बार स्वर्ण

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेराः तीन जिलों में 104 तस्कर गिरफ्तार, 13.30 करोड़ का मादक पदार्थ जब्तफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  खतौली में महिला चिकित्सक का फर्जी क्लीनिक कराया सीलइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन ने

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  लोहियानगर मस्जिद मारपीट: लड्डू विवाद बना हिंसालाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य से 19

Read More »