भाकियू का शक्ति प्रदर्शन-हाईवे पर रहा किसानों का कब्जा

मुजफ्फरनगर। दिल्ली कूच के लिए पंजाब और हरियाणा के बाॅर्डर पर चल रहे संयुक्त किसान मोर्चा के किसान आंदोलन के समर्थन में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईवे पर भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर श्रृंखला बनाने के लिए उमड़ पड़े। किसानों के हाईवे पर ट्रैक्टरों के साथ उतरने के कारण यातायात व्यवस्था चौपट हो गई। श्रृंखला बनाने के मद्देनजर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट रहा। राकेश टिकैत भी ट्रैक्टर के साथ किसानों के बीच पहुंचे। इस बीच करीब पांच घंटे तक दिल्ली देहरादून हाईवे पर किसानों का पूरा कब्जा रहा, हालांकि किसान एक साइड घेरे रहे, लेकिन इससे पूरा हाईवे बंद हो गया था। एसपी सिटी सहित दूसरे अफसर भूराहेडी से भंगेला चेक पोस्ट तक भ्रमण करते रहे।

संयुक्त किसान मोर्चा की हरी झंडी मिल जाने के बाद भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर मुजफ्फरनगर सहित पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता और किसान की ट्रैक्टर परेड दोपहर को शुरू हो गई। हाईवे पर हर तरफ ट्रैक्टरों का रेला नजर आने लगा था। मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर में किसान अपने ट्रैक्टरों को लेकर हाईवे पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए उमड़ पड़े थे। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

दोपहर बाद किसान नेता राकेश टिकैत यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ जिले के रामपुर तिराहे पर पहुंचे और उन्होंने किसानों से दिल्ली तक अपने ट्रैक्टरों की श्रृंखला बनाने का आह्नान किया। इस दौरान यहां निरीक्षण कर रहे एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने भी उनसे बात की और किसानों से जाम नहीं लगाने का आग्रह किया। टिकैत ने कहा कि किसान हाईवे की एक साइड ही प्रदर्शन करेंगे। भाकियू ने सुबह 11 बजे से 4 बजे तक प्रदर्शन का ऐलान किया था। पांच घंटों तक किसान भारी संख्या में हाईवे पर काबिज रहा। सड़कों को घेरकर वाहन खड़े कर दिये गये। एक साइड यातायात के लिए खोली गई थी, लेकिन आमने सामने वाहनों के आ जाने के कारण यातायात जाम हो गया और तमाम व्यवस्था प्रभावित रही। जिले में पुरकाजी के भूराहेड़ी से खतौली के भंगेला गांव तक ट्रैक्टर श्रृंखला बनाने को किसान डटा रहा। एसएसपी अभिषेक सिंह ने हाईवे पर पड़ने वाले थाना पुरकाजी, छपार, नई मंडी, मंसूरपुर व खतौली के थाना प्रभारियों को सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट कर दिया था। तमाम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही खूफिया विभाग भी सड़क पर उतरा रहा। 

इसे भी पढ़ें:  चंडीगढ़ में हाईअलर्ट-जुलाई तक आतिशबाजी पर रोक

Also Read This

Delhi-NCR Weather Update: अगले दो घंटे तेज हवाओं का अलर्ट, 60 KM/H तक चल सकते हैं झोंके

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार रात मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज और झोंकेदार हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अगले कुछ घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं के दौरान कमजोर पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं और खुले स्थानों पर रखी हल्की वस्तुएं उड़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से खुले इलाकों में जाने से बचने और वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दोपहिया

Read More »

Uttarakhand Weather Update 14 June: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज बारिश के आसार, तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में 14 जून को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा तेज हवाओं का अलर्ट।

Read More »