बूथ संख्या 208 पर मंत्री कपिल देव संग भाजपाईयों ने सुनी पीएम के मन की बात

मुजफ्फरनगर। मंत्री कपिल देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात को सुना। इस बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ मार्च को विशेष दिन मनाने का सभी से आह्नान किया।

नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने रविवार को अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर के मौहल्ला ब्रह्मपुरी के बूथ संख्या 208 पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। मंत्री कपिल देव ने बताया कि मन की बात का यह 110वां एपिसोड है, जिसमें प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जिसमें महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है- प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता।

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने आगामी चुनाव के सम्बन्ध में कहा कि कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने एक और अभियान की शुरुआत की है – मेरा पहला वोट-देश के लिए। इसके जरिए विशेष रूप से फस्र्ट टाइम वोटर से अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया है। भारत को जोश और ऊर्जा से भरी अपनी युवा शक्ति पर गर्व है। हमारे युवा-साथी चुनावी प्रक्रिया में जितनी अधिक भागीदारी करेंगे, इसके नतीजे देश के लिए उतने ही लाभकारी होंगे। इस अवसर पर पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश पारासर, सभासद देवेश कौशिक, श्रीमती रितु त्यागी, सैक्टर संयोजक पंकज शर्मा, बिल्डिंग प्रभारी योगेन्द्र बूथ अध्यक्ष अंजनी शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सड़क पर अपने हाथों से उठाया कूड़ा, दिया प्रेरक संदेश...देखें वीडियो!
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *