दधेडू और नंगला राई में गरजेगा सीएम योगी का बुलडोजर, जानिए! इन गांवों से क्यों नाराज हैं केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान….

मुजफ्फरनगर। केन्द्रीय राज्यमंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने शुक्रवार को चरथावल क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में पहुंचकर यहां पर स्थापित की गई सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा को नमन करते पुष्पांजलि अर्पित की। इस गांव में धीर सिंह पुंडीर का स्मारक बनाये जाने को लेकर काफी दिनों से संघर्ष चल रहा था। इसके लिए शासन से अनुमति भी केन्द्रीय राज्यमंत्री के प्रयासों के चलते मिली, जिस कारण ग्रामीणों की मांग पूरी हुई। इसके साथ ही केन्द्रीय राज्यमंत्री ने चरथावल ब्लाॅक परिसर में पहुंचकर यहां जनता दरबार लगाया। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्होंने चरथावल थानाभवन मार्ग के चैडीकरण के कार्य की प्रगति की समीक्षा की और जल्द कार्य पूर्ण कराने के लिए अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये।

इसे भी पढ़ें:  पैसों के लेन-देन में राशन डीलर की लाठी-डंडों से पीट कर हत्या


केन्द्रीय पशुपालन राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद डाॅ. संजीव बालियान शुक्रवार को गांव रोनी हरजीपुर में पहुंचे। यहां पर राजपूत समाज के लोगों ने उनका स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान उनके द्वारा गांव में स्थापित की गयी सम्राट पृथ्वीराज चैहान के सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको नमन किया और उनके बलिदान तथा संघर्ष को याद करते हुए कहा कि बाबा धीर सिंह पुंडीर के महान चारित्रिक गुणों का हम सभी को अपने जीवन-चरित्र मे अनुसरण करना चाहिए।

इसके साथ ही उनके द्वारा चरथावल ब्लाॅक परिसर में पहुंचकर जनता दरबार लगाया गया। यहां पर पहुंचे ग्रामीणों की उनके द्वारा समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण भी कराया गया। इसके साथ ही उन्होंने चरथावल से थानाभवन मार्ग पर कराये जा रहे चैड़ीकरण और सड़क निर्माण कार्य को लेकर प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उनको बताया गया कि इस चैडीकरण कार्य में गांव दधेडू में सड़क के दोनों और ग्रामीणों ने अतिक्रमण किया हुआ है, इसी कारण कार्य प्रगति पर नहीं आ पा रहा है।

बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि 19 फरवरी को सुबह 10 बजे से ग्राम दधेडू व नगला राई में अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा, जिसमें भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहेगा।केन्द्रीय राज्यमंत्री ने निर्देश दिये कि सड़क ेक चैड़ीकरण के लिए जहां पर जो निशानदेही की हुई है उस निशान देही पर अतिक्रमण हटाने का कार्य एक दिन में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री के साथ ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर, मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, प्रधान विनोद पुंडीर एवं सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  सौतन के परिजनों ने की पति संग लौट रही महिला की हत्या

Also Read This

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  द दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद में “विश्व पृथ्वी दिवस” का उल्लासपूर्ण आयोजनप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना

Read More »