मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने दिव्यांगों को वितरित की ट्राई साईकिल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं के अन्तर्गत बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे राज्य सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप ने दिव्यांगजनों को ट्राइसाईकिल एवं अन्य सहायक उपकरण वितरित करते हुए भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को सभी के सामने रखा।

बुधवार को मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण दिव्यांगजन सशाक्तिकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप का कार्यक्रम में पधारने पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल व डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, सीडीओ संदीप भागिया, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, जिला दिव्यांग अधिकारी दीक्षा उपाध्याय सहित सेकडो लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  शिकायत के बाद आधी रात रैन बसेरे पहुंची ईओ डॉ. प्रज्ञा, परखी व्यवस्था

Also Read This

मुजफ्फरनगर न्यूमैक्स सिटी, मंसूरपुर प्रोजेक्ट विवाद, निवेशकों का हंगामा, रकम वापसी की मांग

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर मंसूरपुर स्थित न्यूमैक्स सिटी प्रोजेक्ट एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार गाजियाबाद से पहुंचे कई निवेशकों ने प्रोजेक्ट साइट पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और अपनी निवेश की गई रकम वापस करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे निवेशकों का कहना था कि उन्हें कम समय में अच्छा मुनाफा देने का भरोसा दिलाकर पैसा लगवाया गया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी न तो लाभ मिला और न ही मूल धन वापस किया गया। मौके पर मौजूद निवेशकों में काफी नाराजगी दिखी। निवेशकों ने यह भी कहा कि अब कंपनी से संपर्क करना भी मुश्किल हो गया है। निवेशकों

Read More »

मुजफ्फरनगर: छपार मुठभेड़ में 30 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के छपार क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई का दावा किया है। बरला-देवबंद मार्ग पर हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया। रिपोर्ट में बरामद माल की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत हुई। छपार थाना प्रभारी मोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी, तभी रेतानंगला की ओर से आ रहे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। इसके बाद दोनों बाइक छोड़कर ईंख के खेतों में भागे

Read More »