MUZAFFARNAGAR-गणेश धाम शुक्रताल में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

मुजफ्फरनगर। श्री गणेश धाम शुक्रताल में बुधवार को शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। हवन पूजन के उपरांत शिव परिवार की मंदिर में स्थापना करते हुए प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद भक्तों के लिए भण्डारा आयोजित हुआ, जिसमें सैंकड़ों लोगों ने उपस्थित रहकर प्रसाद ग्रहण किया। यहां पर पूर्व सांसद राजपाल सैनी सहित जिले के प्रमुख उद्यमी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

श्री बाल मुकुन्द सुरेन्द्र कुमार धर्मार्थ संस्थान एवं श्रीमती कैलाशवती ध्रुव तायल मैमोरियल चैरिटेबिल ट्रस्ट के द्वारा बुधवार को श्री गणेश धाम शुक्रताल में शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल तायल और सचिव नितिन सिंघल द्वारा गणेश धाम में पधारे सभी भक्तजनों का स्वागत किया गया। उन्होंने सवेरे दस बजे शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में श्री श्री 1008 शिवानन्द महाराज के पावन सानिध्य में सभी पूजन विधि सम्पन्न कराई। इसके पश्चात भक्तों के लिए भण्डारा आयोजित बिकया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद राजपाल सैनी, उद्यमी रघुराज गर्ग, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, पूर्व सभासद सुनील कुमार जैन, वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द भारद्वाज, अनिल तायल, नितिन सिंघल सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहे। 

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के नेतृत्व वाला भारत न थकता है, न हारता हैः कपिल देव

Also Read This

नया गांव मीरापुर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित

हवन पूजन के साथ हुआ अनावरण, भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के नया गांव मीराुपर में रविवार को धनगर वंशीय लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव स्वरूप और ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय धनगर ने विधि-विधान से हवन पूजन के बाद मूर्ति का लोकार्पण किया। इसे भी पढ़ें:  कीर्ति भूषण को पालिका ने भेजा नोटिस, मांगा 29.22 लाख का बकायाकार्यक्रम की देखरेख ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र धनगर ने की। इस दौरान पूर्व प्रधान कैलाश चंद्र धनगर, संतरपाल धनगर और प्रीतम धनगर ने मुख्य अतिथियों

Read More »

मुजफ्फरनगर कचहरी में आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन पर हंगामा

नामांकन में त्रुटि पर भड़के जिला बार संघ पदाधिकारी, पालिका पर बार की शक्ति कमजोर करने की साजिश का लगाया आरोप मुजफ्फरनगर। जिला कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं और आम नागरिकों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किए गए आरओ वाटर कूलर के उद्घाटन समारोह के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब वाटर कूलर पर अंकित नामों को लेकर जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। नामों के उल्लेख में हुई त्रुटि को लेकर बार संघ के अध्यक्ष और महासचिव ने मौके पर ही नगरपालिका परिषद की चेयरमैन के समक्ष नाराजगी जताई और इसे बार संघ के सम्मान के साथ खिलवाड़

Read More »