MUZAFFARNAGAR-सिपाही भर्ती परीक्षा को पुलिस-प्रशासन तैयार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से कांस्टेबल के 60 हजार पदों के लिए कराई जा रही भर्ती परीक्षा को सकुशल और निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए जिला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जहां सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड होने प्रारम्भ हो गये, वहीं डीएम और एसएसपी ने जिले में बनाये गये 24 परीक्षा केन्द्रों के व्यवस्थापकों और सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा मीटिंग की। वहीं प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए जिले भर में साइबर कैफों पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ जुटी रही। जनपद में दो दिन होने वाली इस परीक्षा में 50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। इसके लिए परीक्षा केन्द्रों को आठ सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

यूपी पुलिस में सिपाही के करीब 60 हजार पदों के लिए राज्य सरकार भर्ती कराने जा रही है। इसके लिए मंगलवार को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से आॅनलाइन प्रवेश पत्र जारी कर दिये गये हैं। अभ्यर्थियों में प्रवेश पत्र प्राप्त करने और उनको डाउनलोड कराने के लिए भागदौड़ नजर आई। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने भी जनपद में 17 व 18 फरवरी को आयोजित होने जा रही इस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए अपनी तैयारियां अंतिम रूप से परखने का काम किया। जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित चै. चरण सिंह सभाकक्ष में परीक्षा केन्द्र के व्यवस्थापकों के साथ ही सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों एवं कक्ष निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए तैयारियों को परखने का काम किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि केन्द्र व्यवस्थापक समय से अपनी तैयारियां पूर्ण कर लें। शहर के ही 24 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दो दिन तक दो-दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर तीन से पांच बजे तक चलेगी। हर पाली में 12,600 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। ऐसे में चारों पालियों में कुल 50,400 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए आठ सेक्टर और 32 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा सचल दस्तों की टीम का गठन किया गया है। हर केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ परीक्षा को कराया जाएगा।

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए शहर के इस्लामिया इंटर कालेज, एसडी इंटर कालेज ब्लाक-ए व बी, गांधी पालीटेक्निक, चैधरी छोटूराम इंटर कालेज, जैन इंटर कालेज, जैन कन्या इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज ब्लाक-ए व बी, दीप चंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कालेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कालेज, सनातन धर्म कन्या पाठशाला इंटर कालेज, नवाब अजमत अली खां कन्या इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग, लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ब्लाक-ए व बी, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, हिमालयन पब्लिक स्कूल, न्यू होराइजन स्कूल, गोल्डन पब्लिक स्कूल और एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बैठक में सीडीओ संदीप भागिया, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ मंडी रूपाली राव, सीओ सिटी एएसपी व्योम बिंदल, एसडीएम सदर परमानंद झा, एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली मेरठ रैपिड रेल का ट्रायल सफल, 22 फरवरी से संचालन

अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड पर बनेंगे पुलिस बूथ

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए बनाये गये केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था करने, सीसीटीवी कैमरों को चेक करने, परीक्षा में फर्जीवाडा एवं नकल पर पूर्णतः रोक लगाने और परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए कडे प्रबंध करने, कहीं भी फर्जीवाडे की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही करने, सभी परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की डियूटी लगाने, जनपद में यातायात व्यवस्था बनाये रखने तथा राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों पर लगे पुलिस बल को चेक करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा परीक्षा के दौरान आने वाले अभ्यर्थियों की सहायता हेतु रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड पर पुलिस बूथ भी बनाये जा रहे हैं, जिससे को परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र ढूंढने व अन्य किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

इसे भी पढ़ें:  मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा, स्विफ्ट-ट्रैक्टर की टक्कर में चालक की मौत

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »