बेटे ने मां पर मरने तक बरसाई लोहे की रॉड, बचाने आया पिता तो उसका किया ऐसा हश्र

आगरा। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शराब के नशे में धुत बेटा हैवान बन गया। उसने मां की डंडे व सरिया से पीटकर हत्या कर दी। चीख-पुकार पर बचाने पहुंचे पिता पर भी हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। इस बीच आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं घटना के पांच घंटे बाद आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना टूंडला थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदाबाद की है। गांव के अजय पाल मजदूरी करते हैं। चार बेटे हैं। बड़ा राकेश नशे का आदी है। शनिवार रात 11ः30 बजे के करीब राकेश शराब पीकर घर पहुंचा। शराब पीकर आने पर मां ने उसे टोक दिया।

इसे भी पढ़ें:  KANWAR YATRA-प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने शिव भक्तों पर की पुष्प वर्षा

इसी बात को लेकर उसका मां सुशीला देवी ;60द्ध से विवाद हो गया। नशे में धुत राकेश ने लाठी-डंडों से मां पर हमला बोल दिया। वह खुद को बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं। हैवान बने बेटे को उन पर तरस नहीं आया। उसने मां को पीट-पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान बचाने आए पिता अजय पाल पर भी हमला कर घायल कर दिया। रात 12 बजे घायल पति-पत्नी थाने पहुंचे। पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराते हुए घर भेज दिया था। सुबह 10 बजे के करीब बेटे की पिटाई से गंभीर घायल सुशीला देवी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा व सीओ अनिवेश कुमार भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने आरोपी पुत्र राकेश के विरु( गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दबिश देते हुए आरोपी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। -प्रमोद पंवार, थाना प्रभारी टूंडला

इसे भी पढ़ें:  पर्दाफाश-शहर में बनाया जा रहा था नकली यूरिया

Also Read This

एक और टीएमसी सांसद से मारपीट, काले झंडे दिखाए चोर-चोर के लगे नारे

पश्चिम बंगाल- टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी पर हमले का दावा किया जा रहा है। कल्याण बनर्जी हुगली में कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान उनका विरोध शुरू हो गया। टीएमसी का दावा है कि प्रदर्शनकारियों ने कल्याण बनर्जी पर हमला किया।पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुगली में हमला हुआ है। कल्याण बनर्जी आज टीएमसी कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए ज्ञापन देने गए थे। दावा किया गया है कि उसी दौरान उन पर हमला हुआ। गौरतलब है कि कल टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर भी हमला हुआ था। सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी के साथ

Read More »

प्रदेश में इस महीने ज्यादा आएगा बिजली बिल, फ्यूल सरचार्ज 10% तक बढ़ेगा 

लखनऊ। जून 2026 के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत तक ईंधन और बिजली खरीद समायोजन अधिभार लगाने का फैसला किया है। मार्च में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर बढ़ी लागत की भरपाई उपभोक्ताओं से की जाएगी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का बिल जून माह में 10 फीसदी अधिक आएगा। यह बढोतरी मार्च माह के ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के रूप में होगी। प्रदेश में नए नियमों के तहत ईंधन अधिभार की दर घटती – बढ़ती रहती है। मार्च माह का फ्यूल सरचार्ज जून माह में वसूला जाएगा। ऐसे में जून माह का बिजली बिल करीब 10 फीसदी अधिक आएगा। हालांकि पावर कार्पोरेशन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है

Read More »