किशोरी के चेहरे पर डाला केमिकल, लड़कियों से करता था नफरत

नईदिल्ली।  उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक सिरफिरे किशोर ने नाबालिग लड़की के चेहरे पर केमिकल डाल दिया। केमिकल डलते ही पीड़िता की आंख, गले और नाक में जलन होने लगी। फौरन उसे बुराड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। कई दिनों की जांच के बाद पुलिस आखिर आरोपी तक पहुंच गई। पुलिस ने एक स्कूल के बाहर 16 साल के नाबालिग की पहचान की। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह लड़कियों का नापसंद करता है। इसलिए उसने पीड़िता पर केमिकल डाला। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 24 जनवरी को पीड़िता अपने 10 साल के कजिन को लेने शास्त्री पार्क स्थित एक स्कूल गई थी। वहां अचानक आरोपी पीड़ित पर केमिकल डालकर फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर पीड़िता को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन टीमों का गठन कर दिया। पीड़ित लड़की ने इस घटना के लिए किसी पर शक जाहिर नहीं किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो एक लड़के को घटनास्थल से भागते हुए देखा गया। लेकिन चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। इस दौरान पुलिस ने पीड़िता के इंस्टाग्राम अकाउंट की सोशल मीडिया हिस्ट्री से पांच संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लड़के की हाइट उसके पहने हुए कपड़ों व दूसरी चीजों का एक खाका तैयार किया। बाद में आसपास के स्कूलों पर नजर रखना शुरू किया। वहां एक स्कूल के बाहर आरोपी की पहचान हो गई। बाद में उसे दबोच लिया गया। लड़के ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार ली। उसने बताया कि काास्टिक पाउडर को पानी में घोलकर उसने वारदात को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़ें:  दूसरे धर्म की लड़की से दोस्ती की सजा, राहुल की पीट-पीटकर हत्या
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *