मेरठ में 50 हजार लीटर मिलावटी डीजल-पेट्रोल का खुलासा: 5 लोग गिरफ्तार

मेरठ मेरठ में बुधवार को पुलिस ने एक अवैध डीजल-पेट्रोल गोदाम पर छापेमारी कर 50 हजार लीटर मिलावटी पेट्रोल-डीजल बरामद किया। आरोपी चोरी के तेल में सॉल्वेंट मिलाकर इसे पूरे NCR में सप्लाई करते थे। पुलिस ने गोदाम के मालिक सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी और एसएसपी ने आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें पता चला कि वे ओरिजिनल तेल के टैंकर को पेट्रोल पंप पर सप्लाई के लिए भेजते थे, लेकिन रास्ते में जीपीएस निकाल लेते थे। इसके बाद, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में घूमकर टैंकर को गोदाम में ले जाकर उसमें से आधा तेल निकालकर नकली तेल मिलाते थे। पुलिस ने परतापुर थाना क्षेत्र के गेझा गांव में मनीष गुप्ता के गोदाम पर छापा मारा। यहां शातिराना तरीके से तेल चोरी और मिलावटी तेल का कारोबार चल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  वैलेंटाइन डे पर होटल में प्रेमिका से झगड़ा,फांसी पर झूल गया युवक

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी ओरिजिनल तेल के टैंकरों से जीपीएस निकालकर उन्हें बाजार में घुमा रहे थे, और टैंकर को पेट्रोल पंपों की बजाय गोदाम की ओर डायवर्ट कर देते थे। गोदाम में 35 हजार लीटर डीजल और 15 हजार लीटर मिलावटी पेट्रोल बरामद किया गया। इसके अलावा, जमीन के नीचे एक कैंटर भी मिला, जिसमें पाइप लगाकर मोटर से ड्रम में पेट्रोल-डीजल भरा जाता था। ये मिलावटी तेल मेरठ और गाजियाबाद की कंपनियों में सप्लाई कर मोटी रकम कमाते थे। यह गोदाम गेझा गांव में एक खेत में छिपा हुआ था, ताकि आम जनता की नजरों से दूर रह सके। पुलिस को सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। गोदाम ब्रहमपुरी के मनीष गुप्ता ने किराए पर लिया था, जबकि यह अनिल गुप्ता का है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-NCR समेत हरियाणा के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 दर्ज
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *