युवकों ने सरेआम रील बनाना पड़ा भारी , पुलिस तलाश में जुटी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में तीन युवकों ने सरेआम एक युवक के अपहरण का नाटक करते हुए एक रील बनाई, जो अब पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गई है। इस घटना से आसपास के लोग दहशत में आ गए, जिसके बाद पुलिस ने मामले को कानून व्यवस्था के उल्लंघन से जोड़ते हुए तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना खतौली कोतवाली क्षेत्र की है, जहां तीन युवक एक सार्वजनिक स्थान पर किडनैपिंग का नाटक कर रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया और उन्होंने आरोपियों को घेर लिया। हालांकि, युवक किसी तरह वहां से भाग निकले। उन्होंने बनाई गई अपहरण की रील सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी, जो तेजी से वायरल हो रही है।

इसे भी पढ़ें:  अर्टिगा-रोडवेज में भीषण टक्कर, युवती समेत छह घायल



इस वायरल रील में दो युवक एक बाइक पर चाट की रेहड़ी के पास आते हैं और वहां चाट खा रहे एक युवक को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाकर मोटरसाइकिल पर ले जाने का प्रयास करते हैं। अपहरण की आशंका को देखते हुए आसपास के लोगों ने उन्हें घेर लिया। युवकों ने अपनी जान बचाने के लिए कैमरा दिखाया और भागने में सफल रहे। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि रील में दिख रहे युवकों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें:  अचीवर्स एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के परिणामों में दिखाई अपनी प्रतिभा
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *