मीनाक्षी स्वरूप ने दिवारों पर लिखी भाजपा की जीत की इबारत

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शुरू किये गये दीवार लेखन अभियान में शहरी क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुक्रवार को किया। उन्होंने आज नई मण्डी क्षेत्र में दिवारों पर अपने हाथों से भाजपा का चुनाव निशान कमल का फूल बनाने के साथ ही कई मनभावन नारों के सहारे भाजपा की जीत की इबारत लिखी। इसके साथ ही उन्होंने सभी भाजपा सभासदों से भी अपने अपने वार्डों में दिवार लेखन अभियान चलाने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आंगनबाडी कर्मियों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

भाजपा द्वारा लोक सभा चुनाव-2024 के लिए जनता के बीच प्रचार प्रसार के लिए दिवार लेखन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज जनपद मुजफ्फरनगर में नगरपालिका क्षेत्र में भाजपा के दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ करने के लिए पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप शुक्रवार को कड़ाके की सर्दी के बीच शहर की सड़कों पर नजर आई। उन्होंने नई मण्डी क्षेत्र में अपने हाथों से दिवार लेखन किया और भाजपा की जीत को दर्शाते विभिन्न नारों के माध्यम से भाजपा की जीत की इबारत लिखने का काम किया। इस दौरान पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार यही हम सभी का संकल्प है। उन्होंने सभासदों औश्र आम जनमानस को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर दीवार लेखन अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सि(ि हेतु अपने दायित्वों का निर्वाहन करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान शहर के सभी वार्डों में चलाया जायेगा। इस दौरान उनके साथ पूर्व सभासद आशु गुप्ता, दीपक गोयल, भाजपा नेता पंकज माहेश्वरी व अन्य लोग मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  घुसपैठी मुसलमानों को बाहर करवाने सड़कों पर उतरेंगे क्रांति सैनिक

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  कॉलेज में चोरी करने घुसा था चोर, सीसीटीवी ने दिया सुबूत और फिर….गर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही

Read More »