मोदी-योगी की सरकारों में मिला महिलाओं को सम्मानः सुनीता बालियान

मुजफ्फरनगर। भारत को साल 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी की गाड़ी मंगलवार को नई मंडी पटेलनगर पहुंची। यहां आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान की पत्नी डा. सुनीता बालियान और नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों के बीच केन्द्र और यूपी सरकारों की योजनाओं एवं जनकल्याण के लिए उठाये गये कदमों को लेकर प्रचार प्रसार किया। योजनाओं का लाभ भी वितरित किया गया।

मुख्य अतिथि डा. संुनीता बालियान ने कहा कि मोदी और योगी की सरकारों के कार्यकाल में महिला उत्थान के लिए बड़ा काम किया गया है। आज महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए उनको स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं तो वहीं कानून व्यवस्था मजबूत बनाकर महिलाओं और युवतियों को, छात्राओं को सुरक्षित वातावरण दिया जा रहा है। महिलाएं आज रसोई से लेकर कार्यस्थल तक सुरक्षा और सम्मान का जीवन जी रही हैं। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भाजपा सरकारों में बढ़ा है। उज्जवला योजना के सहारे महिलाओं का जीवन स्तर निखारने का काम सरकार ने किया है। महिलाएं आज विभिन्न सरकारी योजनाओं के सहारे आजीविका कमाकर परिवार को आर्थिक सबल प्रदान कर रही हैं। इसके साथ ही हर वर्ग और व्यक्ति के लिए सरकारों ने लाभपरक योजनाओं को चलाया है।

उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्र की आंगनवाडी केन्द्रों पर पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की तो वहीं योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों से अपील की। उज्जवला योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को गैस कनैक्शन वितरित किये गये। वहीं दूसरी योजनाओं के पात्रों को प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डा. सुनीता बालियान, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पालिका सभासद पारुल मित्तल, प्रशांत गौतम, सभासदपति विकल्प जैन, पूर्व सभासद प्रियांशु जैन, विपुल भटनागर, आशु गुप्ता, लीजू जैन, गीता जैन, राजीव गर्ग, जितेंद्र कुछल, सभासदपति बिजेंद्र पाल, अचिंत मित्तल, ललित कुमार, रेणु गर्ग, पंकज महेश्वरी, विशाल गर्ग, अंजली चैधरी, पवन प्रधान, मसरूर अली, रक्षित नामदेव, पुरोहित उटवाल के अलावा पालिका के टीएस नरेश कुमार शिवालिया मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  द दून वैली पब्लिक स्कूल, देवबंद में “विश्व पृथ्वी दिवस” का उल्लासपूर्ण आयोजन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *