MUZAFFARNAGAR—एससी युवक की पीट-पीटकर नृशंस हत्या

मुजफ्फरनगर। एक दलित युवक की पीट पीटकर नृशंस हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आने पर जिले के एक गांव में तनाव व्याप्त हो गया। जानकारी मिलने पर आधी रात के बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर मामला संभाला। मृतक युवक रविवार की शाम से लापता था और देर रात उसका शव गांव ही एक व्यक्ति के मकान के कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। उसके हाथ पैर बंधे हुए थे। इस हत्याकांड को लेकर गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजनों के साथ झड़प हुई। बाद में समझा बुझाकर मामला शांत किया गया। सवेरे परिजन और ग्रामीण थाने पहुंचे और हंगामा व प्रदर्शन करते हुए हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ का दावा है कि पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर देगी।

इसे भी पढ़ें:  यूपी फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 13.39 करोड़ मतदाता दर्ज, सूची में 84 लाख से ज्यादा बढ़ोतरी

एक युवक की गांव के ही कुछ युवकों ने घर बुलाकर उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। मामले में एक महिला नामजद की गई है। इसके साथ ही तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खतौली थाना क्षेत्र के गांव जसौला में अनुसूचित जाति के एक युवक की लाठी और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद युवक के शव को फंदे पर लटका दिया गया। इसको लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खतौली थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि गांव जसौला निवासी अंकित (21) पुत्र रणवीर को गांव के ही कुछ युवकों ने अपने घर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। देर रात करीब 1.00 बजे पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रेम प्रसंग सहित सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। टीमों को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें:  किसका पता… किसका वोट? एक ही घर से 42 मतदाता गायब

वहीं ग्राम प्रधानपति शिवम सैनी ने बताया कि गांव का ही दलित युवक रविवार की शाम से लापता हो गया था। उसकी तलाश भी की गई, लेकिन नहीं मिला। आधी रात के बाद उसका शव गांव के ही अंकित पुत्र रणवीर रविवार शाम को घर से बल्ब लेने गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उसे गांव का ही प्रिंस घर से बुला कर ले गया था। देर रात ही युवक का शव गांव के ही सोनू के घर के एक कमरे में मिला है। युवक के हाथ और पैर बंधे थे, जबकि गले में मफलर से फंदा बनाया गया था। सीओ डा. रवि शंकर और इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव में बने तनाव के माहौल को लेकर सभी को समझाया जा रहा है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर कार्यवाही की मांग की। सीओ डा. रविशंकर ने बताया कि दलित युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने हत्याकांड से संबंधित एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घटना की तहरीर मिल गई है। बताया कि युवक अविवाहित था, जो गांव में रहकर काम की तलाश में लगा था। पुलिस प्रेम- प्रसंग के अलावा अन्य बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव की तैयारी शुरू, डीएम ने परखी कलक्ट्रेट में व्यवस्था

Also Read This

एनईएफटी के फर्जी स्क्रीनशॉट से ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार, बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

साइबर टीम ने गिए 2 लाख नकद बरामद, शातिर साथी हुआ फरार, मोबाइल से 8.36 लाख रुपये के 19 फर्जी ट्रांजैक्शन के सबूत मिले मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में साइबर ठगी का एक संगठित तरीका उजागर हुआ है, जिसमें आरोपी व्यापारियों को एनईएफटी भुगतान का फर्जी प्रमाण दिखाकर सामान ले जाते थे। पुलिस की कार्रवाई में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जबकि उसका साथी अभी पकड़ से बाहर है। मामले में कई अन्य ठगी की घटनाओं के जुड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। एसपी क्राइम इंदू सिद्धार्थ ने शुक्रवार को पुलस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एनईएफटी के

Read More »

असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं, जो ‘नारी वंदन’ को ‘नारा’ बनाना चाह रहे: अखिलेश

लखनऊ – लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। बौद्ध भिक्षुओं ने वंदना और उपदेशों के माध्यम से शांति, समानता और करुणा का संदेश दिया। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई और बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे धार्मिक और सामाजिक एकता का माहौल बना। लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास

Read More »

देवर के प्यार में पागल भाभी… साथ रहने की जिद में पहुंची कोतवाली, 24 घंटे बाद इस हाल में मिली

मऊ – सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार शाम मीरा चौहान का शव मिला। वह बुधवार को प्रेमी देवर संग रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी, फिर लापता हो गई थी। सरहरा गांव के बाहर बृहस्पतिवार की शाम मीरा चौहान (28) का शव मिला। वह बुधवार की शाम प्रेमी देवर के साथ रहने की जिद में कोतवाली पहुंची थी। परिजनों के समझाने के बाद भी दोनों नहीं माने और वहां से एक साथ चले गए थे। इसके बाद दोनों लापता हो गए थे। पुलिस पति और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने प्रेम विवाह किया था। कोतवाली क्षेत्र के बीजपुरा के खदरा गांव निवासी मीरा

Read More »

सरकारी जमीन पर कब्जा कर रातों-रात डाली पक्की छत

दीदाहेड़ी गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के लिए प्रशासन की रोक के बावजूद निर्माण कार्य पूरा, लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा मुजफ्फरनगर। सदर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जहां प्रशासनिक रोक और पुलिस को सूचना देने के बावजूद कब्जाधारी ने रातों-रात पक्की छत डालकर निर्माण पूरा कर लिया। लेखपाल की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर तहसील के लेखपाल मनोज कुमार ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण किए जाने के मामले में शहर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मामला ग्राम दीदाहेड़ी, परगना चरथावल का

Read More »