एचआईवी-एड्स की बात लेकर घर-घर जायेंगी आशा

मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को एचआईवी-एड्स और तपेदिक (टीबी) जैसी बीमारियों को लेकर जिलेभर में सघन जागरूकता अभियान शुरू कर दिया। यह अभियान निरंतर दो माह तक चलाया जायेगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें चिन्हित किये गये 150 गांवों में जाकर लोगों को इन बीमारियों के लक्षण, उपचार और बचाव के बारे में जानकारी देंगी। इसके साथ ही इन बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को सरकारी स्तर पर उपलब्ध जांच, उपचार और सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही उनको सामाजिक सुरक्षा और सहयोग भी सुनिश्चित करने का काम किया जायेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय के रेडक्रास भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि एचआईवी-एड्स को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और मरीजों के साथ भेदभाव न करने के संदेश को प्राथमिकता देते हुए जन जागरुकता के लिए शासन के निर्देश पर दो माह का एक सघन जागरुकता अभियान आज से ही शुरू किया गया है। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल द्वारा जिला चिकित्सालय से इस अभियान का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान लोगों को बीमारियों से जुड़े गंभीर जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दो माह तक आशा कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में 15-15 घरों का दौरा करेंगी, जिससे कुल 6,000 से अधिक घरों को कवर किया जाएगा। युवाओं को इस जागरूकता अभियान से जोड़ने के लिए विशेष गतिविधियां भी आयोजित होंगी। सीएमओ ने बताया कि जनपद में 14 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (अर्बन पीएचसी) संचालित हैं। शहर के अलावा खतौली और बुढ़ाना में भी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कार्यरत हैं, जहां नजदीक में ही उपचार की सुविधा मिल सकती है। इससे जिला चिकित्सालय में भीड़ और कार्य का बोझ दोनों घटेंगे। सीएमओ ने कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाना ही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है।

इसे भी पढ़ें:  कंपनी ने वाहनों की चाबी छीनी, बेरोजगार हो गये कर्मचारी

जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि जिले में 9,081 टीबी मरीज खोजने का लक्ष्य मिला था, जिसमें अब तक 6,500 से अधिक मरीज तलाशे जा चुके हैं। इन मरीजों को सरकार की ओर से प्रति माह एक हज़ार रुपये भत्ता दिया जा रहा है। इसके अलावा ‘पोषण पोटली’ योजना के तहत छह महीने तक पौष्टिक आहार भी उपलब्ध कराया जाएगा। टीबी उन्मूलन अभियान के तहत अब तक 4,000 मरीज गोद लिए जा चुके हैं, जिनके पोषण और उपचार की जिम्मेदारी डीएम, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, सामाजिक संस्थाएं और ‘निक्षय मित्र’ के रूप में आगे आए नागरिक निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एचआईवी एडस जागरूकता अभियान के तहत 19 अगस्त को जीईसी सरकूलर रोड में क्विज प्रतियोगिता और मैराथन का आयोजन होगा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान डॉ. गीतांजलि वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंत्री कपिल देव और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप् का अभिनंदन

Also Read This

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »

आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक, सभासद का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

वार्ड 37 के सभासद अमित पटपटिया ने जिलाधिकारी के नाम सौंपा ज्ञापन, शीघ्र समाधान न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी मुजफ्फरनगर। शहर के कई इलाकों में बढ़ते आवारा पशुओं के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को वार्ड 37 के नगरपालिका परिषद् सभासद अमित पटपटिया ने क्षेत्रवासियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें शहर के कई मोहल्लों में आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक पर तत्काल कार्रवाई की

Read More »

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया था कि इस पहल से आम लोगों की बचत बढ़ेगी और रोजमर्रा की चीजें पहले से ज्यादा

Read More »

कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों का समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी कक्षाएं

प्रयागराज: प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज में कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल गया है। 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इस संबंध में डीएम की ओर से आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। भीषण गर्मी और तापमान में वृद्ध होने के साथ लू से बचाव

Read More »