उत्तरकाशी में राहत और रेस्क्यू का मिशन जारी: धराली से युवक का शव मिला, हर्षिल से 11 जवानों को बचाया गया

उत्तरकाशी के धराली गांव और हर्षिल क्षेत्र में मंगलवार को बादल फटने के बाद शुरू हुई तबाही के दूसरे दिन भी बुधवार को ज़िंदगी बचाने की जद्दोजहद जारी रही। सेना, ITBP और SDRF की टीमें लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश और राहत कार्यों में जुटी रहीं।

धराली से मिला युवक का शव, हर्षिल में 11 जवानों को सुरक्षित निकाला गया

इसे भी पढ़ें:  पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका; अग्रिम जमानत पर लगी रोक

धराली गांव में मलबे की तलाश के दौरान 32 वर्षीय आकाश पंवार का शव बरामद किया गया। वहीं, हर्षिल में मलबे में दबे सेना के 11 जवानों को जिंदा बाहर निकाला गया। घायलों को हेलीकॉप्टर के ज़रिए जिला अस्पताल, आईटीबीपी अस्पताल और देहरादून स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

सेना ने चलाया बड़ा राहत अभियान, इलाका उत्तर-दक्षिण से कटा

इसे भी पढ़ें:  रामपुर तिराहा कांडः सीबीआई कोर्ट ने सुनाई तीन पुलिसकर्मियों को सजा

भारतीय सेना ने इस आपदा के बाद एक तेज़ और समन्वित मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) ऑपरेशन शुरू किया है। बादल फटने से कई सड़कें टूट गई हैं और एक पुल के ढह जाने के कारण प्रभावित क्षेत्र पूरी तरह उत्तर और दक्षिण से कट गया है। 225 से ज्यादा सैन्यकर्मी—पैदल सेना और इंजीनियरिंग कोर—मौके पर राहत कार्यों में लगे हुए हैं। टेकला के पास रीको रडार के साथ सात टीमें काम कर रही हैं, जबकि हर्षिल में खोजी कुत्तों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  सिंगल यूज प्लास्टिक का सबसे बड़ा विकल्प मोल्डेड फाइबर उत्पादः पंकज अग्रवाल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *