बहन को पीटने से रोका तो जीजा ने कर दी साली-साढू की धुनाई

मुजफ्फरनगर। जीजा द्वारा बहन की पिटाई करने के दौरान साली ने बीच बचाव करते हुए हस्तक्षेप किया तो जीजा ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए मारपीट कर डाली। युवती ने अपने होने वाली पति को जानकारी देकर मौके पर बुलाया तो जीजा ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी भी पिटाई करते हुए बाइक में तोड़फोड़ कर दी। मामले में युवती ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी फौजी जीजा सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  संसद के पास मस्जिद में अखिलेश यादव की कथित बैठक पर विवाद तेज

थाना खतौली क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा निवासी ललिता पुत्री गौरी शंकर ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस से शिकायत की है कि उसके फौजी जीजा ने पहले बहन को पीटा और फिर हस्तक्षेप करने के कारण उसकी व उसके होने वाली पति की भी पिटाई कर डाली। ललिता ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि उसकी बहन राधिका और उसके पति नीरज उर्फ फौजी पुत्र इलम सिंह निवासी ग्राम शेखुपरा के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें ललिता ने बीच बचाव कराने का प्रयास किया। आरोप है कि हस्तक्षेप करने पर उसके साथ फौजी जीता ने गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी ललिता ने अपने होने वाली पति पियूश को दी। कुछ देर बाद पियूश भी वहां पर पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें:  गली में टूटा पड़ा था तार, करंट से युवक की मौत

आरोप है कि फौजी जीजा नीरज ने अपने रिश्तेदारों शुभम पुत्र हरबीर, सुमित व अमन पुत्रगण राजू के साथ मिलकर लाठी डंडों से पियूश पर हमला कर दिया और मारपीट कर घायल करने के साथ ही पियूश की बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि फौजी जीजा ने उनके झगड़े में आगे से हस्तक्षेप करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। ललिता ने पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। एसएचओ खतौली इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि झगड़े का यह मामला 26 जुलाई का है। युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बिजली कनेक्शन काटने पहुंची टीम पर किया हमला

Also Read This

नई मंडी में जर्जर टेलीफोन खंभा बना खतरा, हादसे की आशंका

गौशाला रोड पर झुका निष्प्रयोज्य खंभा, विद्युत केबल बंधे होने से करंट फैलने का भी डर मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र की व्यस्ततम गौशाला रोड पर विभागीय लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। गौशाला के बाहर शौचालय के समीप लगा टेलीफोन का जर्जर और निष्प्रयोज्य खंभा लंबे समय से सड़क की ओर झुका हुआ है, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा अब तक इसे हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें:  गली में टूटा पड़ा था तार, करंट से युवक की मौतस्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा नीचे से पूरी तरह गल चुका है और मुड़ने के कारण कभी भी सड़क पर

Read More »

खतौली पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध हथियार रखने के आरोप में हुई कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराधियों, वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खतौली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया गया। इसे भी पढ़ें:  चुनाव में भाजपा ने बेईमानी की, इसके सैकड़ों वीडियो और शिकायतों के बंडल मेरे पास मौजूद: अखिलेशवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी खतौली और प्रभारी

Read More »

नहरों में पानी न आने से किसानों में भारी रोष, 30 मई को आंदोलन

भीषण गर्मी, बिजली कटौती और सूखे से सैकड़ों गांव प्रभावित, भाकियू नेता विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग को ठहराया जिम्मेदार मुजफ्फरनगर। जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी, बारिश की कमी, नहरों में पानी न आने और अंधाधुंध बिजली कटौती ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सिंचाई व्यवस्था चरमराने से खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने सिंचाई विभाग और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। इसे भी पढ़ें:  VIJAY KA SATYAGRAH-दुनिया के सबसे लंबे धरने के 28

Read More »