सनसनीखेज हत्याकांड: “आंखें बंद करो, लॉकेट लाया हूं,” कहकर पति ने 7 महीने की गर्भवती पत्नी का गला रेता।

मेरठ से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी 7 महीने की गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी पति घर पहुंचा और पत्नी से कहा, “अपनी आंखें बंद करो, मैं तुम्हारे लिए एक खूबसूरत लॉकेट लाया हूं, जिसे मैं खुद तुम्हारे गले में पहनाना चाहता हूं।”

इसे भी पढ़ें:  रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां

पत्नी ने प्रेम और विश्वास में अपनी आंखें बंद कर लीं, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया। आरोपी ने चाकू से पत्नी का गला काट दिया। हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना दी और कहा, “मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है, उसकी लाश घर पर है, आकर ले जाइए।”

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मामूली कहासुनी में खूनी संघर्ष, महिला की हत्या

जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी इसी साल 23 जनवरी 2025 को हुई थी, यानी अभी सिर्फ 8 महीने ही हुए थे। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि आरोपी कमरे में लाश के पास बैठा हुआ था। शव खून से लथपथ था और पेट, चेहरा व सिर पर चाकू के कई ज़ख्म थे।

इसे भी पढ़ें:  IMA CME--शराब का लवली पेग भी कर सकता है शरीर कर सत्यानाश

इस दिल दहला देने वाली वारदात की जानकारी मोहल्लेवालों को तब हुई जब पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *