भाकियू लोक शक्ति के ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा के निधन पर शोकसभा का आयोजन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खतौली। भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) खतौली तहसील के ब्लॉक उपाध्यक्ष पंडित बृजेश शर्मा के आकस्मिक निधन पर संगठन में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को उनके सम्मान में गांव सठेड़ी स्थित माता वाले मंदिर परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन गुलजारीलाल पटवारी तथा भाकियू लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह के नेतृत्व में किया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-भू-माफियाओं का आतंकः जमीन के रास्ते की सफाई कर रहे दो लोगों पर हमला

शोकसभा में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि पंडित बृजेश शर्मा एक कर्मठ, निष्ठावान और किसानों के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहने वाले थे। उनका निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है जिसे भर पाना कठिन है। शोकसभा में प्रदेश सचिव राधे प्रणामी, जिला उपाध्यक्ष श्याम सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण कश्यप, नगर अध्यक्ष मिंटू पांचाल, जिला सचिव नरेश सैनी, जिला मंत्री फिरोज़ खान, जिला मीडिया प्रभारी सचिन गुप्ता, डॉ. रविंद्र जादौन, डॉ. अंकुर प्रकाश गुप्ता, सुमित प्रजापति, हरिओम इंसा, अमीर आज़म, मोटा मिस्त्री, जीशान खान समेत अशोक कुमार शर्मा, सतपाल, वीरेंद्र मोगा, मनोज कुमार, रोहिताश पंडित, रामकरण सिंह, देवेंद्र शर्मा आदि ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित बृजेश शर्मा सदैव किसानों की आवाज बने रहे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित सभी जनों ने परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और संगठन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें:  कांवड़ यात्रा मार्ग पर 40 लाख के नए नाले से बदलेगी जल निकासी की तस्वीर

Also Read This

ब्रेक फेल होने से गहरी खाई में गिरी कार, चार यात्रियों की मौत

मसूरी । मसूरी के पास एक कार तीव्र ढलान से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई है। वाहन में हरियाणा, दिल्ली के चार यात्री सवार थे, जिनकी मौत हो गई। मसूरी के झड़ीपानी रोड स्थित बार्लोगंज क्षेत्र में आज बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। सुबह कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि झड़ीपानी रोड पर एक कार

Read More »

उरी के कमलकोट में एलओसी के पास ब्लास्ट, सेना के दो जवान बलिदान

जम्मू- कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास अचानक ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदानियों की पहचान महाराष्ट्र के चव्हाण विक्रम बालकृष्ण और अर्जुन जाधव राजेंद्र के रूप में हुई है। जम्मू.कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक धमाका हुआ। इस घटना में भारतीय सेना के दो जवान बलिदान हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह दुखद घटना उरी सेक्टर के कमलकोट इलाके में हुई थी। धमाके में दोनों सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृत सैनिकों की पहचान अर्जुन जाधव और विक्रम बालकृष्ण के रूप में हुई है। दोनों महाराष्ट्र के

Read More »

सचिन गुप्ता भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नियुक्त

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने युवा नेता और वक्ता सचिन गुप्ता को भाजपा निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने सचिन गुप्ता को पटका पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार तिवारी ने कहा कि सचिन गुप्ता लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसे भी पढ़ें:  मण्डी समिति में नवागंतुक सचिव कुलदीप मलिक का स्वागतराजकुमार तिवारी ने कहा कि निकाय प्रकोष्ठ संगठन का

Read More »