निसार सैटेलाइट लॉन्च: NASA-ISRO का महंगा और सबसे शक्तिशाली पृथ्वी अवलोकन मिशन

अब तक का सबसे महंगा और सबसे शक्तिशाली अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट, निसार, बुधवार 30 जुलाई को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। इस मिशन पर लगभग 1.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 12,500 करोड़ रुपये की भारी निवेश राशि लगी है। निसार का निर्माण NASA और ISRO की संयुक्त पहल का परिणाम है।

इसे भी पढ़ें:  मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर ईडी अधिकारी बन की 50 लाख की ठगी

यह सैटेलाइट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शाम 5:40 बजे GSLV-F16 रॉकेट के माध्यम से प्रक्षेपित किया गया। रॉकेट ने निसार को करीब 747 किलोमीटर की ऊंचाई पर, सूरज के साथ तालमेल बनाए रखने वाली सन-सिंक्रोनस कक्षा में स्थापित किया। इस प्रक्रिया में लगभग 18 मिनट का समय लगा।

इसे भी पढ़ें:  भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, तीन की मौत, 100 से अधिक को बचाया



 


निसार इस 747 किलोमीटर की ऊंचाई पर पोलर ऑर्बिट में पृथ्वी के ध्रुवों के ऊपर से गुजरते हुए चक्कर लगाएगा। इस पोलर ऑर्बिट की खासियत यह है कि सैटेलाइट पूरी धरती की सतह का विस्तृत मानचित्र बनाने में सक्षम होता है। इस मिशन की योजना पांच वर्षों की है। गौरतलब है कि यह पहला मौका है जब जीएसएलवी रॉकेट की मदद से सैटेलाइट को सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में रिश्वत लेते सिविल लाइन थाने के एसएसआई गिरफ्तार
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *