जवाबदेह शासन देना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकताः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मंगलवार को अपने प्रभार वाले जनपद बिजनौर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों में भाग लेते हुए जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में हुए आत्मीय स्वागत के पश्चात मंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया और अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद द्वारा संचालित ‘कान्हा गौ आश्रय स्थल’ का भी निरीक्षण किया और गौवंश की सेवा को सरकार की प्राथमिकता बताया।


उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल का मंगलवार को जनपद बिजनौर आगमन पर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा गरिमामय स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  KHULASA-जेल की टशनबाजी में हुआ था शातिर सागर का कत्ल


राज्यमंत्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान न केवल मेरी जिम्मेदारियों को और दृढ़ करता है, बल्कि जनसेवा के पथ पर मेरी निष्ठा और संकल्प को और भी गहराई देता है। उन्होंने गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों से संवाद कर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता को जवाबदेह शासन देना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें:  4th JUNE-मतगणना दिवस की तैयारियों को एडीएम ने किया निरीक्षण


इसके बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा संचालित श्कान्हा गौ आश्रय स्थलश् का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रय स्थल में गौवंश के रख-रखाव, भोजन, चिकित्सा सुविधा एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गौसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारते हुए प्रत्येक गौवंश को सुरक्षा, सेवा एवं संवेदना मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि, ष्गौवंश संरक्षण केवल एक धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि एक मानवीय एवं प्रशासनिक उत्तरदायित्व है। श्कान्हा गौ आश्रय स्थलश् जैसे संस्थानों को और अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इससे पूर्व बिजनौर आगमन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए आत्मीय स्वागत से भावविभोर मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यह स्नेह और सम्मान न केवल गौरव का विषय है, बल्कि संगठन और समाज के प्रति मेरे कर्तव्यों के निर्वहन की जिम्मेदारी को भी बढ़ाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं व जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ष्आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास मेरी ऊर्जा है, और सेवा ही मेरा संकल्प है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरपालिका में रूकी 3 हजार एलईडी लाइटों की खरीद

Also Read This

साबरकांठा में बस और वैन की भिड़ंत में छह लोगों की मौत

अहमदाबाद-  गुजरात के साबरकांठा जिला की सड़कों पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। यह हादसा साबरकांठा जिला के एक हाईवे पर हुआ। पुलिस के अनुसार, एक निजी बस ने पीछे से एक वैन को जोरदार टक्कर मार दी। वैन में यात्री सवार थे और वह शामलाजी से हिम्मतनगर जा रही थी। इस मामले में गंभोई पुलिस के इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में वैन में बैठे 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तुरंत

Read More »

कोटा के सिटी मॉल में लगी भीषण आग, धुएं से फैली दहशत

कोटा- विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित सिटी मॉल में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दूसरी मंजिल पर बर्गर किंग आउटलेट के पास लगी, जिसके बाद पूरे मॉल में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। दमकल की 12 से अधिक गाड़ियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कोटा शहर के विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित झालावाड़ रोड पर बुधवार सुबह सिटी मॉल में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मॉल की दूसरी मंजिल पर उस समय भड़की जब अधिकांश दुकानें बंद थीं। घटना की सूचना सुबह करीब 10:30 बजे मिली, जिसके महज 10 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां

Read More »

एम.जी. पब्लिक स्कूल में फ्री आई कैम्प में 118 रोगियों का उपचार

शिविर में रोगियों को दवाईयों का निःशुल्क वितरण, 36 मोतियाबिंद के मरीजों का होगा फ्री ऑपरेशन मुजफ्फरनगर। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 26, अपै्रल 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चौथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी

Read More »

बैनामा कराने घर से निकले व्यक्ति का अपहरण, चार दिन बाद मुकदमा

दुकान के बैनामे के लिए तहसील सदर जाते समय लापता हुए महेश कुमार, परिजनों ने जताई हत्या या फिरौती के लिए अपहरण की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला अब अपहरण की आशंका में बदल गया है। चार दिनों तक तलाश के बाद परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है। थाना खालापार क्षेत्र में एक व्यक्ति के लापता होने का मामला गंभीर होता जा रहा है। ग्राम सुजडू, लीकड़ा पट्टी निवासी महेश कुमार 21 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 10.30

Read More »

भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) का संगठन विस्तार, गौरव चौहान बने नगर अध्यक्ष

खतौली क्षेत्र स्थित हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर में आज भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना और नई जिम्मेदारियों का वितरण करना था। कार्यक्रम में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से गौरव चौहान को खतौली नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके चयन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पदभार ग्रहण करने के बाद गौरव चौहान ने संगठन को मजबूत करने और किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इसे भी पढ़ें:  इस्लाम में नए साल का जश्न नाजायज : मौलाना शहाबुद्दीनइस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन

Read More »